- Hindi News
- खेल
- अभी भी मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, LSG के खिलाफ मैच के बाद किया खुलासा
अभी भी मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, LSG के खिलाफ मैच के बाद किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी अपनी आदत से मजबूर हैं। कोई और नहीं, वही आदत जो हर घर के बच्चे की कहानी होती है। 15 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ ने 22 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद इस आदत के बारे में बात की। वैभव के मुताबिक, वह अभी भी कार्टून देखते हैं; उन्हें कार्टून देखना पसंद है।
स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में, वैभव सूर्यवंशी ने कार्टून देखने की अपनी आदत के बारे में खुलासा किया। उनसे पूछा गया कि, ‘जिस उम्र में ज़्यादातर बच्चे कार्टून देखते हैं, उस उम्र में आप गेंदबाज़ों को "कार्टून" बना रहे हैं। आप यह कैसे कर लेते हैं? आपके दिमाग में क्या चलता है?’ इस सवाल के जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने जो कहा वह काफी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में कुछ नहीं चलता। आज भी, वह हर मैच से पहले कार्टून देखते हैं। कार्टून देखने की आदत है, इसलिए अभी भी मैं कार्टून देखता हूं। लेकिन मेरा मुख्य फोकस मैच पर ही रहता है।’
बाएं हाथ के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि पूरी टीम का ध्यान अब अगली मैच पर है। जीत के दो पॉइंट हासिल करेंगे और प्लेऑफ में पहुंचने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
कार्टून के प्रति अपने प्रेम को दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा। मोहसिन खान ने उनके खिलाफ मेडन ओवर डालते हुए उनकी विकेट ली थी। वह मेडन ओवर के साथ विकेट लेने वाले IPL के पहले गेंदबाज़ बने। मैच में, वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों का सामना किया लेकिन वह सिर्फ 8 रन ही बना सके।
वैभव सूर्यवंशी फिलहाल IPL 2026 में राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाज़ हैं। 7 मैचों में 7 पारियों में उन्होंने कुल 254 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इन आंकड़ों के साथ वह IPL 2026 के लिए ऑरेंज कैप जीतने की दौड़ में हैं।

