- Hindi News
- खेल
- 'तूफान' और बेखौफ अंदाज: वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्वर-हेजलवुड के छुड़ाए छक्के, कोहली भी हुए के मुरीद
'तूफान' और बेखौफ अंदाज: वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्वर-हेजलवुड के छुड़ाए छक्के, कोहली भी हुए के मुरीद
इस बार आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में एक अलग ही हलचल पैदा कर दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैच के बाद विराट कोहली ने इस उभरते हुए सितारे को न केवल ऑटोग्राफ दिया, बल्कि बल्कि एक खास मैसेज भी लिखा, जिसने इस युवा खिलाड़ी के सफर को और खास बना दिया।
मैच खत्म होने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी अपने आदर्श विराट कोहली के पास पहुंचे, तो 'किंग' ने इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को खुले दिल से स्वागत किया।कोहली ने अपने मैसेज में लिखा, 'डियर वैभव, बहुत अच्छा खेला।' यह छोटा सा संदेश, लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक की तरफ से मिलने वाली यह सराहना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। सोशल मीडिया पर इस भावुक पल की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
जब राजस्थान रॉयल्स 202 रनों के विशाल स्काेर का पीछा करने उतरी, तो आरसीबी का पलड़ा भारी लग रहा था। लेकिन वैभव ने मैदान पर कदम रखते ही मैच का पाला बदल दिया। पावरप्ले के दौरान उन्होंने जिस आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की, उसने अनुभवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। वैभव ने भुवनेश्वर कुमार और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जोश हेजलवुड के खिलाफ बिना किसी परवाह के आक्रामक शॉट्स लगाए। उनकी बल्लेबाजी में वह परिपक्वता दिखी, जो आमतौर पर 10-12 साल के अनुभव वाले खिलाड़ियों में होती है।
वैभव का सफर किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा है। इतनी कम उम्र में आईपीएल जैसे बड़े दबाव वाले टूर्नामेंट में खेलना और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव की तकनीक और उनका फुटवर्क उन्हें आने वाले समय का बड़ा स्टार बनाता है। उनकी इस आक्रामक पारी ने बेंगलुरु के गेंदबाजों को पूरी तरह से दबाव में ला दिया और राजस्थान के लिए जीत की राह आसान कर दी।
इस धमाकेदार पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की रेस में भी लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने अब तक खेले गए केवल चार मैचों में 200 रन पूरे कर लिए हैं, जिसमें दो शानदार अर्धशतक शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अपनी ही टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए टॉप में जगह बनाई।

