रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल पर 100 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का केस, गद्दों और फ्लश में छिपाए थे नोट

Hindi Khabarchhe Picture
On

यूपी के सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार इतना अधिक है कि इसका एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर केशव लाल मामला देखने को मिला है। विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है कि केशव लाल के पास आय से करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद विजिलेंस के कानपुर सेक्टर में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Keshav-Lal4
zeenews.india.com

केशव लाल के भ्रष्टाचार की कहानी साल 2017 में तब चर्चा में आई थी, जब वह कानपुर में तैनात थे। 19 अप्रैल 2017 को आयकर विभाग ने उनके नोएडा सेक्टर-34 स्थित आवास पर छापेमारी की थी। उस दौरान जो दृश्य सामने आए, उन्होंने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया था। छापे में करीब 10 करोड़ रुपये नकद और 3 करोड़ रुपये के जेवरात बरामद हुए थे। भ्रष्टाचार की रकम इतनी ज्यादा थी कि केशव लाल ने नोटों की गड्डियों को बेड के गद्दों, पूजा घर की अलमारियों और सोफों के पीछे छिपा रखा था। हद तो तब हो गई जब जांच टीम ने बंद पड़े बाथरूम के फ्लश और बेडरूम के गुप्त कोनों से भी नोट बरामद किए।

Keshav-Lal5
hindi.news18.com

इसके बाद मई 2017 में उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी और मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई थी। आगे की जांच में उनकी संपत्ति आय से कई गुना अधिक (100 करोड़ से अधिक) पाए जाने की पुष्टि हुई। विजिलेंस ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन की अनुमति मिलने के बाद अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

चंदौली जिले के बम्हनियांव गांव के रहने वाले केशव लाल ने भ्रष्टाचार की कमाई से कई शहरों में निवेश किया। जांच में उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में उनकी करोड़ों की संपत्तियों का पता चला है। इनमें लखनऊ में दो आलीशान मकान, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा में एक-एक कीमती प्रॉपर्टी शामिल है। 

About The Author

More News

सिस्टम का 'अंधा' कानून! बिना साइलेंसर वाली इलेक्ट्रिक कार का काटा प्रदूषण चालान, मालिक चिल्लाता रहा पर पुलिस ने थमा दी चालान की रसीद

Top News

सिस्टम का 'अंधा' कानून! बिना साइलेंसर वाली इलेक्ट्रिक कार का काटा प्रदूषण चालान, मालिक चिल्लाता रहा पर पुलिस ने थमा दी चालान की रसीद

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक वाहन (EV) है, तो आपको शायद लगता होगा कि PUC यानी प्रदूषण वाला चालान नहीं कटेगा।...
राष्ट्रीय  
सिस्टम का 'अंधा' कानून! बिना साइलेंसर वाली इलेक्ट्रिक कार का काटा प्रदूषण चालान, मालिक चिल्लाता रहा पर पुलिस ने थमा दी चालान की रसीद

‘आंटी’ कहना भारी पड़ गया! पुलिस बुलानी पड़ी; कोर्ट ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया

हम अक्सर मज़ाक में अपने बड़ों को ‘आंटी’ या ‘काका’ कह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये...
विश्व 
‘आंटी’ कहना भारी पड़ गया! पुलिस बुलानी पड़ी; कोर्ट ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया

नीतीश कुमार का 'पॉलिटिकल यू-टर्न': 21 साल बाद फिर वहीं खड़े, जहां से शुरू किया था सफर

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक ऐसी पहेली बन चुके हैं जिसको समझना बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों के लिए भी...
राजनीति 
नीतीश कुमार का 'पॉलिटिकल यू-टर्न': 21 साल बाद फिर वहीं खड़े, जहां से शुरू किया था सफर

वॉट्सऐप की प्राइवेसी पर फिर घमासान… इलॉन मस्क ने कहा कि यह भरोसे के लायक नहीं, आपके प्राइवेट मैसेज भी पढ़े जा रहे हैं

वॉशिंगटन। दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर एक बार...
विश्व 
वॉट्सऐप की प्राइवेसी पर फिर घमासान… इलॉन मस्क ने कहा कि यह भरोसे के लायक नहीं, आपके प्राइवेट मैसेज भी पढ़े जा रहे हैं

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.