स्पोर्टी लुक... शानदार रेंज! आ गई हीरो की इलेक्ट्रिक बाइक

Hindi Khabarchhe Picture
On

इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में अब मुकाबला सिर्फ रेंज और बैटरी तक सीमित नहीं रह गया है। कंपनियां ऐसी मोटरसाइकिल तैयार करने में जुटी हैं, जो लुक और परफॉर्मेंस के मामले में पेट्रोल बाइक को भी टक्कर दे सके। इसी कड़ी में Hero MotoCorp ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल VIDA Project VXZ को EICMA 2026 में प्रदर्शित किया है। अमेरिकी कंपनी Zero Motorcycles के साथ मिलकर तैयार की जा रही इस बाइक को पहली बार EICMA 2025 में पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसे बिल्कुल नए रंग-रूप में प्रदर्शित किया है। खास बात यह है कि इस बार बाइक पिंक और पर्पल कलर के कॉम्बिनेशन में नजर आ रही है। इसके अलावा चार्जिंग पोर्ट, बेल्ट ड्राइव और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आई हैं।

Hero VIDA VXZ का डिजाइन काफी अग्रेसिव और स्पोर्टी है। इसका लुक स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिल जैसा है। बाइक के अगले हिस्से में एंगुलर डिजाइन के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है, जिसके आसपास बड़ा लाइटिंग सेटअप नजर आता है। इसके ऊपर छोटी टिंटेड फ्लाईस्क्रीन लगाई गई है। वहीं, चौड़ा हैंडलबार और बड़ी डिजिटल डिस्प्ले इसके फ्रंट लुक को और आकर्षक बनाते हैं। बाइक की बॉडी पैनल पर पिंक और पर्पल कलर का इस्तेमाल किया गया है। इस पर खास ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। वहीं, ब्लैक फ्रेम और मैकेनिकल पार्ट्स के साथ इसका कलर कॉम्बिनेशन काफी अलग दिखाई देता है। इसके साइड पैनल कुछ हद तक पारदर्शी नजर आते हैं, जिन पर Project VXZ की बैजिंग दी गई है।

hero-vida-vxz2
autocarindia.com

इसमें राइडर और पीछे बैठने वाले के लिए अलग-अलग सीटें दी गई हैं। पीछे की तरफ उठा हुआ टेललैंप इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसका ऊपरी हिस्सा पेट्रोल बाइक के फ्यूल टैंक जैसा दिखाई देता है, लेकिन असल में यहां चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस बार कंपनी ने Project VXZ की चार्जिंग सिस्टम भी दिखाई है। बाइक के ऊपरी पैनल को खोलने पर चार्जिंग इनलेट नजर आता है। इसे हिंग कवर से ढका गया है। हालांकि, Hero MotoCorp ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इसमें किस चार्जिंग स्टैंडर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा ऑनबोर्ड चार्जर की क्षमता और चार्जिंग स्पीड का भी खुलासा नहीं किया गया है।

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की दूसरी खासियत इसकी बेल्ट ड्राइव सिस्टम है। बाइक के पिछले पहिये तक मोटर की पावर पहुंचाने के लिए बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है। मोटर को स्विंगआर्म के पिवट के पास लगाया गया है। वहीं, बाइक के बीच और निचले हिस्से में एक बड़ा फिन वाला एनक्लोजर दिखाई देता है, जिसमें बैटरी और अन्य इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स दिए गए हैं।

Hero VIDA Project VXZ में हार्डवेयर के मामले में भी कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें आगे की तरफ अपसाइड डाउन (USD) फोर्क सस्पेंशन दिया गया है, जबकि पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक में अलॉय व्हील्स के साथ बेहतर डिजाइन वाले टायर दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें स्विंगआर्म और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। फ्रंट ब्रेक में ByBre ब्रांड का कैलिपर दिया गया है। वहीं, ABS सिस्टम के लिए टोन रिंग भी दिखाई देती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके व्हील साइज, सस्पेंशन ट्रैवल, सीट की ऊंचाई, ग्राउंड क्लीयरेंस और कुल वजन की जानकारी नहीं दी है।

VIDA VXZ का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी काफी खास है। इसमें बड़ी कलर डिस्प्ले दी गई है, जिस पर बाइक के ग्राफिक्स, स्पोर्ट राइडिंग मोड, पार्किंग फंक्शन और सेटिंग्स दिखाई देती हैं। इसके अलावा स्क्रीन पर बैटरी की स्थिति और अनुमानित ड्राइविंग रेंज की जानकारी भी मिलती है।

hero-vida-vxz4
autocarindia.com

बाइक के स्विचगियर में डायरेक्शन कंट्रोल, हैजर्ड बटन और राइडिंग मोड सिलेक्टर दिया गया है। इसके अलावा एक SOS बटन भी नजर आया है। डिस्प्ले पर ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल से जुड़े सिंबल भी दिखाई देते हैं। उम्मीद है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक में कई आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स देने की तैयारी कर रही है।

EICMA 2026 में दिखाई गई एक तस्वीर में बाइक की डिस्प्ले पर 80 फीसदी बैटरी चार्ज होने पर 150 किलोमीटर की अनुमानित रेंज दिखाई गई है। इस आंकड़े के आधार पर गणना करें तो 100 फीसदी चार्ज पर इसकी अनुमानित रेंज करीब 188 किलोमीटर हो सकती है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमानित आंकड़ा है। Hero MotoCorp ने फिलहाल VIDA VXZ के प्रोडक्शन, लॉन्च टाइमलाइन और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

About The Author

More News

सूरत : PM मोदी का सूट 4.31 करोड़ रुपये में खरीदने वाले धर्मनंदन डायमंड के मालिक लालजी पटेल ने बताई सफलता की कहानी, कभी 500 रुपये लेकर आए थे सूरत

Top News

सूरत : PM मोदी का सूट 4.31 करोड़ रुपये में खरीदने वाले धर्मनंदन डायमंड के मालिक लालजी पटेल ने बताई सफलता की कहानी, कभी 500 रुपये लेकर आए थे सूरत

‘मन हो तो माळवे जाया’ यानी अगर मन में ठान लिया जाए तो मंजिल हासिल की जा सकती है। आपने...
राष्ट्रीय  
सूरत : PM मोदी का सूट 4.31 करोड़ रुपये में खरीदने वाले धर्मनंदन डायमंड के मालिक लालजी पटेल ने बताई सफलता की कहानी, कभी 500 रुपये लेकर आए थे सूरत

यूपी : सास-दामाद की प्रेम कहानी... बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार हुई महिला! घर में गड़ा सोना भी खोदकर ले गई

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने बीमार पति को छोड़कर...
राष्ट्रीय  
यूपी : सास-दामाद की प्रेम कहानी... बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार हुई महिला! घर में गड़ा सोना भी खोदकर ले गई

150 करोड़ की जमीन के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश ठाकोर के खिलाफ FIR रद्द करने का कोर्ट का आदेश, पुलिस पर टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा- लगता है पुलिस को वेतन कम पड़ता है

गांधीनगर के खोरज गांव की करीब 150 करोड़ रुपये की जमीन के विवाद में कांग्रेस नेता जगदीश ठाकोर समेत अन्य...
राष्ट्रीय  
150 करोड़ की जमीन के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश ठाकोर के खिलाफ FIR रद्द करने का कोर्ट का आदेश, पुलिस पर टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा- लगता है पुलिस को वेतन कम पड़ता है

सावधान... पहले बुजुर्ग महिला से पूछा पता, फिर गले से सोने की चेन लूटी, देखें वीडियो

मुंबई के कांदिवली वेस्ट स्थित उमंग अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। आरोपी...
राष्ट्रीय  
सावधान... पहले बुजुर्ग महिला से पूछा पता, फिर गले से सोने की चेन लूटी, देखें वीडियो

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.