इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया को मिली करारी हार

Hindi Khabarchhe Picture
On

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका के बिच सुपर-8 का मुकाबला हुआ और इस मैच में टीम इंडिया 76 रनों से हारा, इस हार की वजह से टीम इंडिया का नेट रन रेट भी प्रभावित हुआ है, और इसके चलते भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद पर भी असर पड़ा है, ऐसे में ये जानना जरुरी है कि इस हार के कारण क्या रहे

प्रेशर बनाए रखने में नाकाम रहे भारतीय बॉलर्स

इस मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी खास नहीं रही। महज़ 20 रन के स्कोर पर उसके तीन शीर्ष बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज़ इस मौके का पूरा फायदा उठाकर दबाव बनाए रखेंगे। लेकिन मिलर और ब्रेविस ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए सारा दबाव खत्म कर दिया। दोनों के बीच 97 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

6116259748970696066

स्पिनर्स का फीका प्रदर्शन

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने भारतीय स्पिन गेंदबाज़ों पर जमकर हमला बोला। वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर में 47 रन लुटा दिए, जबकि सुंदर को 2 ओवर में 17 रन पड़े। नतीजा यह रहा कि स्पिनर्स के खाते में सिर्फ एक ही विकेट आ सका।

हार्दिक का महंगा आखिरी ओवर

हार्दिक पांड्या ने पारी के अंतिम ओवर में 20 रन खर्च कर दिए। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारत साउथ अफ्रीका को 175 रन के भीतर रोक लेगा, लेकिन इस ओवर ने हालात बदल दिए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 188 तक पहुंच गया, जिससे भारतीय बल्लेबाज़ों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बन गया।

6116259748970696067

अभिषेक फिर नाकाम, ओपनर्स ने किया निराश

इस मुकाबले में एक बार फिर भारतीय ओपनर्स उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। पहले ही ओवर में ईशान किशन खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सस्ते में आउट हो गए। अभिषेक शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 15 रन बनाकर चलते बने।

बल्लेबाज़ों के इरादों पर उठे सवाल

भारतीय बल्लेबाज़ शुरुआत से ही हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते नज़र आए। किसी ने भी पिच और हालात को समझने की ज़हमत नहीं उठाई। अभिषेक शर्मा के बल्ले पर गेंद ठीक से नहीं आ रही थी, ऐसे में उन्हें खुद को समय देना चाहिए था और साझेदारी बनाते हुए सिंगल-डबल पर ध्यान देना चाहिए था। लेकिन वह लगातार बड़े शॉट खेलने की कोशिश में रहे और विकेट गंवा बैठे। यही कहानी ईशान किशन, तिलक वर्मा और सुंदर के साथ भी देखने को मिली।

6116259748970696068

सुंदर को खिलाने का फैसला सवालों के घेरे में

इस मुकाबले में भारत ने अक्षर पटेल की जगह सुंदर को मौका दिया, लेकिन वह बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी—दोनों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। दूसरी ओर अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग तीनों में लगातार प्रभावी साबित होते रहे हैं। सुंदर से सिर्फ दो ओवर की गेंदबाज़ी कराई गई, जिससे यह प्रयोग भी पूरी तरह असफल नजर आया।

About The Author

More News

चांदी हुई 15,000 रूपए महंगी, सोने की कीमत भी भागी, वित्त मंत्री ने बताये इसके कारण

Top News

चांदी हुई 15,000 रूपए महंगी, सोने की कीमत भी भागी, वित्त मंत्री ने बताये इसके कारण

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन...
बिजनेस 
चांदी हुई 15,000 रूपए महंगी, सोने की कीमत भी भागी, वित्त मंत्री ने बताये इसके कारण

400 करोड़ रूपए की लागत से बने MP के इस पुल ने 4 साल में दम तोड़ा

मध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब नहीं कहा जाता, यहां की घटनाएं भी कुछ ऐसी ही होती हैं। जबलपुर से...
राष्ट्रीय  
400 करोड़ रूपए की लागत से बने MP के इस पुल ने 4 साल में दम तोड़ा

ब्रेक फेल होने से तेजस विमान रनवे से आगे निकला, 30 विमान करवाए ग्राउंड

भारतीय वायुसेना (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे पार कर गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल...
राष्ट्रीय  
ब्रेक फेल होने से तेजस विमान रनवे से आगे निकला, 30 विमान करवाए ग्राउंड

इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया को मिली करारी हार

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका के बिच सुपर-8 का मुकाबला हुआ और इस मैच में...
खेल 
इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया को मिली करारी हार

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.