चांदी हुई 15,000 रूपए महंगी, सोने की कीमत भी भागी, वित्त मंत्री ने बताये इसके कारण

Hindi Khabarchhe Picture
On

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों कीमती धातुएं महंगी हो गईं। चांदी की कीमत में जहां 15,000 रुपये से अधिक का उछाल आया, वहीं सोना भी पिछले बंद भाव की तुलना में 3,000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया।

इस बीच आरबीआई बोर्ड के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोल्ड–सिल्वर की कीमतों में आई तेजी की बड़ी वजह बताई और कहा कि इस बढ़ोतरी को लेकर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

‘सोना-चांदी की कीमतों में तेजी चिंता की बात नहीं’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोना-चांदी की कीमतों में हालिया तेज बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की। वित्त मंत्री ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों पर लगातार बारीकी से नजर रखी जा रही है, लेकिन फिलहाल किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है।

Gold-siver 2
upstox.com

सीतारमण ने बताया कि भारत अपनी सोने की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह आयात पर निर्भर है और देश में आने वाला हर औंस सोना विदेशों से आता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कीमतें अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची हैं, जो चिंता का कारण बनें। उनका यह भी कहना था कि फिलहाल खरीदारी तय सीमा से अधिक नहीं हुई है और RBI स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

इस वजह से तेज हो रही Gold-Silver की कीमतें

वित्त मंत्री ने साफ किया कि सोना और चांदी की कीमतों में मौजूदा तेजी को केवल भारत की खपत के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के कई केंद्रीय बैंक बड़ी मात्रा में सोना और चांदी खरीदकर (Gold-Silver Buying) अपने भंडार में शामिल कर रहे हैं।

सीतारमण के मुताबिक, पहले वैश्विक सोने की कीमतें मुख्य रूप से भारत और चीन जैसे देशों की मजबूत मांग से प्रभावित होती थीं। लेकिन मौजूदा बढ़ोतरी की बड़ी वजह केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी और स्टोरेज है। इस वैश्विक स्तर पर हो रही खरीदारी के चलते सोना-चांदी की कीमतों में सामान्य बाजार उतार-चढ़ाव से कहीं ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा वैश्विक अनिश्चितता, मुद्रा में उतार-चढ़ाव और शेयर बाजार की अस्थिरता से बचाव के लिए निवेशक तेजी से कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर दी गई नई चेतावनियों (Trump Tariff Warnings) के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।
 
Gold-siver 3
ndtv.in

सरकार कदम उठा रही है, लेकिन

सोना-चांदी की कीमतों को लेकर वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय परिवारों के लिए सोना हमेशा से एक पसंदीदा निवेश विकल्प रहा है। चाहे अक्षय तृतीया हो या अन्य शुभ अवसर और त्योहार, इन मौकों पर सोने की मांग में अक्सर तेज बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

उन्होंने बताया कि भारत में सोने की खोज और निष्कर्षण (Gold Extracting) के लिए पर्याप्त घरेलू संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि इस स्थिति को सुधारने के लिए कुछ कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल ये प्रयास देश की कुल मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

Gold-Silver के लेटेस्ट रेट

सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले शुक्रवार के बंद 2,52,944 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2,68,875 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। यानी एक ही झटके में चांदी की कीमत 15,931 रुपये बढ़ गई।

वहीं सोने की बात करें तो पहले कारोबारी दिन इसमें भी तेजी देखने को मिली। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) पिछले बंद 1,56,876 रुपये के मुकाबले सोमवार को उछलकर 1,60,600 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह सोना 3,724 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।

 

About The Author

More News

चांदी हुई 15,000 रूपए महंगी, सोने की कीमत भी भागी, वित्त मंत्री ने बताये इसके कारण

Top News

चांदी हुई 15,000 रूपए महंगी, सोने की कीमत भी भागी, वित्त मंत्री ने बताये इसके कारण

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन...
बिजनेस 
चांदी हुई 15,000 रूपए महंगी, सोने की कीमत भी भागी, वित्त मंत्री ने बताये इसके कारण

400 करोड़ रूपए की लागत से बने MP के इस पुल ने 4 साल में दम तोड़ा

मध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब नहीं कहा जाता, यहां की घटनाएं भी कुछ ऐसी ही होती हैं। जबलपुर से...
राष्ट्रीय  
400 करोड़ रूपए की लागत से बने MP के इस पुल ने 4 साल में दम तोड़ा

ब्रेक फेल होने से तेजस विमान रनवे से आगे निकला, 30 विमान करवाए ग्राउंड

भारतीय वायुसेना (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे पार कर गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल...
राष्ट्रीय  
ब्रेक फेल होने से तेजस विमान रनवे से आगे निकला, 30 विमान करवाए ग्राउंड

इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया को मिली करारी हार

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका के बिच सुपर-8 का मुकाबला हुआ और इस मैच में...
खेल 
इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया को मिली करारी हार

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.