घर जाने के लिए सूरत स्टेशन पर यूपी-बिहार के यात्री कर रहे संघर्ष, 12-14 घंटे कतार में लगे

Hindi Khabarchhe Picture
On

होली का पर्व निकट है लेकिन सूरत के हज़ारो प्रवासी मजदूरों के लिए यह समय खुशी का नहीं, बल्कि संघर्ष का बन चुका है। हीरा और टेक्सटाइल कही जाने' वाले नगरी से अपने घर लौटने के लिए लोगों को घंटों पहले रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद  लोगो को कतारों में लगना पड़ रहा है, सूरत के उड़ना जंक्शन में होली आने से पहले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी, स्टेशन के हालात किसी बड़े मेले की तरह दिखाई पड़े, प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और प्रवेश द्वार, हर जगह यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जाने वाले प्रवासी मजदूर अपने परिवारों के साथ घंटों से ट्रेनों का इंतज़ार करते दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत जनरल टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग ट्रेन के निर्धारित समय से 12 से 14 घंटे पहले ही स्टेशन पहुंच रहे हैं, ताकि कतार में अपनी जगह सुनिश्चित कर सकें।

यात्रियों की ये पीड़ा भी

यात्रियों का यह दर्द भी सामने आया है कि आसमानी गर्मी और अव्यवस्था के बीच बच्चे और बुजुर्ग फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतज़ार करने को मजबूर हैं। कई यात्रियों का कहना है कि महीनों पहले रिज़र्वेशन कराने के बावजूद उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण आखिरकार उन्हें जनरल कोच में ही सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि सूरत जैसे औद्योगिक शहर से यूपी–बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों की संख्या मांग के अनुसार क्यों नहीं बढ़ाई जाती?

68f44e469ca5d-crowd-on
aajtak.in

ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग 

ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग तेज़ होती जा रही है। रेलवे की ओर से कुछ स्पेशल ट्रेनें जरूर चलाई गई हैं, लेकिन लाखों प्रवासियों के घर लौटने के लिए ये व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। यात्रियों का कहना है कि हर त्योहार पर हालात ऐसे ही बन जाते हैं, फिर भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। होली की खुशियों के बीच घर पहुंचने की यह जद्दोजहद कई सवाल खड़े करती है। जब तक प्रमुख रूटों पर ट्रेनों की संख्या और उनकी फ्रीक्वेंसी नहीं बढ़ाई जाती, तब तक हर त्योहार पर यही भीड़ और परेशानियां दोहराई जाती रहेंगी।

About The Author

More News

शादी में 18K सोने की घड़ी पहन शिखर धवन ने दिखाया स्वैग, वॉच की कीमत जान रह जाएंगे दंग

Top News

शादी में 18K सोने की घड़ी पहन शिखर धवन ने दिखाया स्वैग, वॉच की कीमत जान रह जाएंगे दंग

भारतीय क्रिकेट के सबसे बिंदास ओपनर शिखर धवन ने अपनी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत ‘पारी’ की शुरुआत कर ली है।...
खेल 
शादी में 18K सोने की घड़ी पहन शिखर धवन ने दिखाया स्वैग, वॉच की कीमत जान रह जाएंगे दंग

सूरत की एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य ने छात्रों से मजदूरों की तरह काम करवाया

सूरत की एक सरकारी स्कूल में छात्रों से मजदूरों की तरह काम करवाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है।...
राष्ट्रीय  
सूरत की एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य ने छात्रों से मजदूरों की तरह काम करवाया

घर जाने के लिए सूरत स्टेशन पर यूपी-बिहार के यात्री कर रहे संघर्ष, 12-14 घंटे कतार में लगे

होली का पर्व निकट है लेकिन सूरत के हज़ारो प्रवासी मजदूरों के लिए यह समय खुशी का नहीं, बल्कि संघर्ष...
राष्ट्रीय  
घर जाने के लिए सूरत स्टेशन पर यूपी-बिहार के यात्री कर रहे संघर्ष, 12-14 घंटे कतार में लगे

प्रकृति प्रेमियों के लिए फ्लावर शो, पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तक मेला…मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

सूरत। रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पुस्तक मेले का उद्घाटन करने के लिए सूरत दौरे पर पहुंचे। यहां...
राष्ट्रीय  
प्रकृति प्रेमियों के लिए फ्लावर शो, पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तक मेला…मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.