गिरिराज सिंह बोले- भारत में रहने वाले सभी लोग भारतवंशी, सभी प्रभु श्रीराम के वंशज

Hindi Khabarchhe Picture
On

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बेबाक नेता गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग प्रभु श्री राम के वंशज हैं, इसलिए कोई गलतफहमी में नहीं रहे। दरअसल, पश्चिम बंगाल में चल रहे बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने ये बात कही। गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो लोग भारत में रहते हैं, वह भारतवंशी ही कहलाते हैं। कोई यहां बाबर-औरंगजेब का औलाद नहीं है। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत के मुस्लिमों की घर वापसी वाले बयान पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की प्रतिक्रिया का जोरदार खंडन किया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि भारत में जो रहते हैं सब प्रभु श्री राम के ही वंशज हैं, चाहे वह मदनी हो या अदनी हो। जो लोग गलतफहमी के शिकार हो रहे हैं, यह सोचते हैं कि यहां गजवा ए हिंद करूंगा। वह ध्यान से सुन लें कि जब-जब इस देश में कोई औरंगजेब बनने की कोशिश करेगा तो महाराणा प्रताप भी उसके साथ खड़े दिखाई देंगे। यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए उन्हें भारत विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह का भारत विरोधी व्यवहार, भारत के विकास के प्रति आलोचना करते हैं, यह बताता है कि उनकी मानसिकता क्या है। यह बताता है कि वह भारत विरोधी मानसिकता के नेता बन गए हैं। देश के विकास के प्रति राहुल गांधी की सोच नहीं हैं। वे दुनिया में जाकर देश की शिकायत करते हैं। वह सदन के अंदर विपक्ष के नेता की भूमिका ऐसे नहीं निभाते हैं मानों उनकी जुबान भारत को बदनाम करने के लिए ही है।

चुनाव आयोग को काम करने नहीं दे रही ममता बनर्जी 

केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर पर भी खुलकर बोले। गिरिराज सिंह ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग को काम नहीं करने दे रही हैं। यह अब चलने वाला नहीं है, सरिया कानून नहीं चलेगा। वे बंगाल की जनता को गुमराह कर रही हैं। चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है। ममता बनर्जी की इसमें दखलअंदाजी ठीक नहीं है।

About The Author

More News

जिम्बाब्वे का यह बैट्समैन कौन है जो T20 वर्ल्ड कप में आउट नहीं हुआ?

Top News

जिम्बाब्वे का यह बैट्समैन कौन है जो T20 वर्ल्ड कप में आउट नहीं हुआ?

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे का शानदार परफॉर्मेंस जारी है। जिम्बाब्वे ने गुरुवार को कोलंबो के आर....
खेल 
जिम्बाब्वे का यह बैट्समैन कौन है जो T20 वर्ल्ड कप में आउट नहीं हुआ?

ट्रंप के टैरिफ रद्द होने से भारत को फ़ायदा होगा या नुकसान? जानें

US सुप्रीम कोर्ट का प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को गैर-कानूनी घोषित करने का फ़ैसला ग्लोबल ट्रेड के समीकरणों...
ट्रंप के टैरिफ रद्द होने से भारत को फ़ायदा होगा या नुकसान? जानें

बहुत दिनों बाद एक अच्छी फिल्म आई है, अगर आप 'अस्सी' देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह रिव्यू पढ़ें

'मैडम, इस क्राइम वाले दिन, पूरे देश से शारीरिक बलात्कार की 80 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 76 शिकायतों पर अभी...
मनोरंजन 
बहुत दिनों बाद एक अच्छी फिल्म आई है, अगर आप 'अस्सी' देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह रिव्यू पढ़ें

सूरत के बिल्डर तुषार घेलाणी को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, जिसने खुद को गोली मारकर जान गंवाई

सूरत के जाने-माने बिल्डर तुषार घेलाणी की मौत के मामले में उमरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिल्डर को...
राष्ट्रीय  
सूरत के बिल्डर तुषार घेलाणी को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, जिसने खुद को गोली मारकर जान गंवाई

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.