महाकाल मंदिर में अब संध्या और शयन आरती के लिए देने होंगे शुल्क, बुकिंग ऑनलाइन होगी, चार्ज- 250 रुपए प्रति भक्त

Hindi Khabarchhe Picture
On

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर कुछ बदलाव किये गए हैं। दर्शन व्यवस्था को सुलभ बनाने के मकसद से मंदिर प्रबंध समिति ने संध्या आरती और शयन आरती के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग करने का निर्णय लिया है। हालांकि इसके लिए आपको भुगतान करने होंगे। भक्तों को दोनों के लिए 250-250 रुपए प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। इससे घर बैठे ही श्रद्धालु अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। शुल्क नहीं देने वाले भक्तों को चलित दर्शन करने होंगे। दरअसल, संध्या आरती और रात में होने वाली शयन आरती में भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने यह निर्णय लिया है। अब श्रद्धालु दोनों आरतियों के लिए केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही बुकिंग कर सकेंगे।

किस आरती के लिए कब करानी होगी बुकिंग

संध्या आरती और शयन आरती के लिए बुकिंग कब होगी, इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति ने दे दी है। संध्या आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।  वहीं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी। दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु 250-250 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। बुकिंग पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

बुकिंग के बाद यहां से ले सकेंगे प्रवेश

दोनों आरतियों के लिए प्रवेश द्वार क्रमांक 1 निर्धारित किया गया है। संध्या आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय शाम 6 बजे रहेगा। जबकि शयन आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय रात 10 बजे

तक रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ही बुकिंग करें और समय सीमा का पालन करते हुए आरती में शामिल हों।

अभी शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपये शुल्क देने होते हैं

शीघ्र दर्शन के लिए पहले से लागू व्यवस्था की बात करें तो महाकालेश्वर मंदिर समिति पहले से ही शीघ्र दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपए शुल्क ले रही है। भस्मारती के ऑनलाइन प्रवेश के लिए 200 रुपए और इसके अलावा विभिन्न पूजन विधियों के लिए अलग से राशि ली जाती है। मंदिर में रोज लगभग 1200 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन भस्मारती में प्रवेश दिया जाता है। मंदिर में सामान्य कतार के अलावा वीआईपी लाइन से दर्शन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से 250 रुपए देकर रसीद लेकर दर्शन किए जा सकते हैं। वहीं, गर्भगृह में प्रवेश अभी बंद है। 2023 को सावन की भीड़ के कारण इसे 11 सितंबर 2023 तक अस्थायी रूप से बंद किया गया था। उस समय आश्वासन दिया गया था कि सावन के बाद गर्भगृह फिर खोल दिया जाएगा, लेकिन अभी प्रवेश शुरू नहीं हुआ है।

About The Author

More News

फॉक्सवैगन टेरॉन R लाइन कार लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Top News

फॉक्सवैगन टेरॉन R लाइन कार लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

भारत में फॉक्सवैगन कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करता है। निर्माता की ओर से नई SUV के रूप में...
टेक और ऑटाे 
फॉक्सवैगन टेरॉन R लाइन कार लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

कांग्रेस ने असम में टिकट चयन का फॉर्मूला बदला; क्या हार से सबक लिया या यही उनका आखिरी उपाय!

1950 और 1960 के दशक में कांग्रेस में टिकट वितरण राज्य कांग्रेस समितियों की सिफारिशों पर किया जाता था। यह...
राजनीति 
कांग्रेस ने असम में टिकट चयन का फॉर्मूला बदला; क्या हार से सबक लिया या यही उनका आखिरी उपाय!

1 अप्रैल से फॉर्म 16 बदल जाएगा? नए टैक्स कानून में क्या बड़े बदलाव होंगे; फॉर्म का नया नाम क्या होगा?

अगर आप वेतनभोगी कर्मचारी हैं, तो आप हर साल जून-जुलाई में फॉर्म 16 का बेसब्री से इंतज़ार करते होंगे। लेकिन...
बिजनेस 
1 अप्रैल से फॉर्म 16 बदल जाएगा? नए टैक्स कानून में क्या बड़े बदलाव होंगे; फॉर्म का नया नाम क्या होगा?

गुजरात सरकार विवाह पंजीकरण के नियमों में करेगी संशोधन, पंजीकरण के लिए आवेदन करने पर माता-पिता को दी जाएगी सूचना

अहमदाबाद। गुजरात सरकार विवाह पंजीकरण के नियमों में बदलाव करने जा रही है। विधानसभा में नियमों में संशोधन को लेकर...
राष्ट्रीय  
गुजरात सरकार विवाह पंजीकरण के नियमों में करेगी संशोधन, पंजीकरण के लिए आवेदन करने पर माता-पिता को दी जाएगी सूचना

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.