- Hindi News
- टेक और ऑटाे
- फॉक्सवैगन टेरॉन R लाइन कार लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
फॉक्सवैगन टेरॉन R लाइन कार लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
भारत में फॉक्सवैगन कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करता है। निर्माता की ओर से नई SUV के रूप में फॉक्सवैगन टेरॉन R लाइन को लॉन्च किया गया है। फॉक्सवैगन ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई SUV टेरॉन R लाइन को भारत में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में इसके लिए 51,000 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप पर बुकिंग शुरू की गई है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस SUV में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 15-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एर्गोएक्टिव प्लस टेक्नोलॉजी के साथ फ्रंट सीट्स, लेदर सीटें, मसाज सुविधा, एक्टिव वेंटिलेशन, 850-लीटर बूट स्पेस, पैनोरमिक सनरूफ और LED लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। यूरो NCAP की ओर से इस SUV को 5-पॉइंट क्रैश टेस्ट रेटिंग दी गई है।
फॉक्सवैगन ने इस SUV में दो-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जिससे इसे 204 PS पावर और 320 Nm टॉर्क मिलता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन दिया गया है। यह इंजन SUV को सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा होगी।
अपनी विशिष्ट पहचान के साथ, टेरॉन R-लाइन को पूरी तरह नए मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है। बाहरी हिस्से में IQ लाइट HD मैट्रिक्स हेडलाइट्स, R-लाइन डिजाइन एलिमेंट्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स और आगे व पीछे दोनों तरफ लोगो दिए गए हैं। फॉक्सवैगन का दावा है कि यह SUV प्रीमियम जर्मन डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण पेश करती है।
कितनी है कीमत?
निर्माता ने इस SUV को 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। फॉक्सवैगन की टेरॉन SUV भारत में फुल-साइज SUV सेगमेंट में लॉन्च की गई है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक और MG मेजेस्टर जैसी SUVs से होगा।

