प्रकृति प्रेमियों के लिए फ्लावर शो, पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तक मेला…मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Hindi Khabarchhe Picture
On

सूरत। रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पुस्तक मेले का उद्घाटन करने के लिए सूरत दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लाइव सुना। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सूरत महानगरपालिका द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेला, फ्लावर शो और हॉर्टिकल्चर मेले का उद्घाटन किया। पुस्तक मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक भव्य थीम ‘नमो पवेलियन’ भी तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसका अवलोकन किया। यहां प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तकों और उनके सुशासन पर आधारित साहित्य का प्रदर्शन किया गया है। वहीं ‘नमो रीडिंग कॉर्नर’ में युवा बैठकर प्रेरणा ले सकेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सूरत पहुंचते ही सबसे पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में सुबह 11 बजे उन्होंने विद्यार्थियों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव सुना। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रनिर्माण के विजन की सराहना की और इस कार्यक्रम को जनचेतना का सशक्त माध्यम बताया।

cm1
X.com

सूरत डायमंड-टेक्सटाइल ही नहीं साहित्य-संस्कृति का भी बड़ा केंद्र

मुख्यमंत्री आठवां स्थित मेले के मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने रिबन काटकर स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुस्तक मेला, हॉर्टिकल्चर मेला और फ्लावर शो का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सूरत अब केवल डायमंड और टेक्सटाइल का ही नहीं, बल्कि साहित्य और संस्कृति का भी बड़ा केंद्र बन रहा है। कुल 11 बड़े डोम में इस मेले का आयोजन किया गया है, जिनमें से 5 डोम पुस्तक मेले के लिए हैं। यहां 63 से अधिक बुक स्टॉल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का दौरा कर प्रकाशकों से बातचीत की और युवाओं को मोबाइल छोड़कर पुस्तकों की ओर आकर्षित होने का संदेश दिया। 

प्रकृति प्रेमियों के लिए रंग-बिरंगा फ्लावर शो

मेले में प्रकृति प्रेमियों के लिए 800 वर्ग मीटर क्षेत्र में रंग-बिरंगा फ्लावर शो का आयोजन किया गया है। इसमें ‘पीएम सूर्यघर’ और ‘जल शक्ति अभियान’ जैसी योजनाओं को फूलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। हॉर्टिकल्चर मेले में गुजरात और महाराष्ट्र की 40 से अधिक नर्सरियां भाग ले रही हैं। एक डोम में 44 स्टॉल के साथ शिल्पग्राम तैयार किया गया है, जहां कच्छी ज्वेलरी, शंख उत्पाद और कढ़ाई कार्य प्रदर्शित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने के निर्देश भी दिए। यही नहीं सूरतवासियों के लिए 36 स्टॉल वाला फूड जोन भी बनाया गया है, जहां विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है। बता दें कि सूरत महानगरपालिका द्वारा वर्ष 2000 से शुरू की गई पुस्तक मेले की परंपरा अब 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। 22 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

About The Author

More News

शादी में 18K सोने की घड़ी पहन शिखर धवन ने दिखाया स्वैग, वॉच की कीमत जान रह जाएंगे दंग

Top News

शादी में 18K सोने की घड़ी पहन शिखर धवन ने दिखाया स्वैग, वॉच की कीमत जान रह जाएंगे दंग

भारतीय क्रिकेट के सबसे बिंदास ओपनर शिखर धवन ने अपनी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत ‘पारी’ की शुरुआत कर ली है।...
खेल 
शादी में 18K सोने की घड़ी पहन शिखर धवन ने दिखाया स्वैग, वॉच की कीमत जान रह जाएंगे दंग

सूरत की एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य ने छात्रों से मजदूरों की तरह काम करवाया

सूरत की एक सरकारी स्कूल में छात्रों से मजदूरों की तरह काम करवाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है।...
राष्ट्रीय  
सूरत की एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य ने छात्रों से मजदूरों की तरह काम करवाया

घर जाने के लिए सूरत स्टेशन पर यूपी-बिहार के यात्री कर रहे संघर्ष, 12-14 घंटे कतार में लगे

होली का पर्व निकट है लेकिन सूरत के हज़ारो प्रवासी मजदूरों के लिए यह समय खुशी का नहीं, बल्कि संघर्ष...
राष्ट्रीय  
घर जाने के लिए सूरत स्टेशन पर यूपी-बिहार के यात्री कर रहे संघर्ष, 12-14 घंटे कतार में लगे

प्रकृति प्रेमियों के लिए फ्लावर शो, पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तक मेला…मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

सूरत। रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पुस्तक मेले का उद्घाटन करने के लिए सूरत दौरे पर पहुंचे। यहां...
राष्ट्रीय  
प्रकृति प्रेमियों के लिए फ्लावर शो, पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तक मेला…मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.