450cc का इंजन और बोल्ड लुक, रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई बाइक; जानें कीमत

Hindi Khabarchhe Picture
On

रॉयल एनफील्ड ने अपनी गुरिल्ला 450 का अपडेट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक को 2 साल पहले लॉन्च किया था। नए अपडेट के साथ ही ब्रांड ने इसका नया वेरिएंट गुरिल्ला 450 एपेक्स भी लॉन्च किया है। बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं।

बाइक के एपेक्स वेरिएंट में हैंडलबार को थोड़ा नीचे (56 मिमी) और आगे (57 मिमी) की ओर सेट किया गया है। इसका मतलब है कि बाइक चलाते समय राइडर पहले की तुलना में अब आगे की ओर ज्यादा झुका हुआ होगा। बाइक में नए टायर भी जोड़े गए हैं। बाइक की सीधी टक्कर ट्रायम्फ स्पीड 400 से है। आइए जानते हैं इसमें नया क्या है और इसकी कीमत कितनी है।

2

इंजन और प्रदर्शन

बाइक में वही पुराना 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 40 PS पावर और 40 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जो स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। बाइक में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें 43 मिमी का टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और लिंकज-टाइप मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS फीचर दिया गया है। इसमें 4-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है जो Google Maps के जरिए नेविगेशन में मदद करेगा। इसके अलावा, फोन कनेक्टिविटी, USB टाइप-C चार्जिंग और दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। बाइक का कर्ब वेट 185 किलोग्राम है। इसमें 11-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो छोटा है। कंपनी अगर बड़ा फ्यूल टैंक देती तो ज्यादा फायदेमंद होता।

3
royalenfield.com

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की कीमत कितनी है

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की कीमत 2,49,194 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 2,72,479 रुपये (एक्स-शोरूम) है। आप इसे कई रंग विकल्पों में खरीद सकते हैं। एपेक्स वेरिएंट रेड, ब्लैक और ग्रीन रंग में आता है। वहीं, डैश वेरिएंट ट्वाइलाइट ब्लू, शैडो ऐश, स्मोक सिल्वर और ब्रॉन्ज में खरीदा जा सकता है। बाइक का टॉप वेरिएंट फ्लैश केवल एक ही रंग ब्रावा ब्लू में आता है।

About The Author

More News

450cc का इंजन और बोल्ड लुक, रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई बाइक; जानें कीमत

Top News

450cc का इंजन और बोल्ड लुक, रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई बाइक; जानें कीमत

रॉयल एनफील्ड ने अपनी गुरिल्ला 450 का अपडेट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक को 2 साल पहले लॉन्च...
टेक और ऑटाे 
450cc का इंजन और बोल्ड लुक, रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई बाइक; जानें कीमत

गुजरात गैस कंपनी के सूरत के अडाजन में कुछ ग्राहकों के घरों के चूल्हे बंद हो गए

जब पूरे देश में पेट्रोल-डीजल और गैस के संदर्भ में अफवाहों का बाजार गर्म है, तब सूरत शहर में गुजरात...
राष्ट्रीय  
गुजरात गैस कंपनी के सूरत के अडाजन में कुछ ग्राहकों के घरों के चूल्हे बंद हो गए

वीवीआईपी उड़ानों में अब चलेगा केवल पायलट का फैसला, हालात ठीक नहीं तो ना कह सकते हैं…जानिए नई गाइडलाइन में क्या है?

नई दिल्ली। वीआईपी या वीवीआईपी उड़ानों के लिए अब पायलट पर दबाव नहीं बनाया जा सकता है। हालात यदि अनुकूल...
वीवीआईपी उड़ानों में अब चलेगा केवल पायलट का फैसला, हालात ठीक नहीं तो ना कह सकते हैं…जानिए नई गाइडलाइन में क्या है?

मनहरभाई सांसपरा: एक सफल उद्योगपति और उदार समाज-सेवक, जिन्होंने लगातार नए क्षेत्रों में कदम रखा है

(उत्कर्ष पटेल) भावनगर ज़िले की पालितानातालुका के बादलपार गांव में 7 अक्टूबर 1969 को जन्मे मनहरभाई ने H.S.C. तक की...
ओपिनियन 
मनहरभाई सांसपरा: एक सफल उद्योगपति और उदार समाज-सेवक, जिन्होंने लगातार नए क्षेत्रों में कदम रखा है

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.