हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में विजय प्राप्त कर अपनी शक्ति दिखाई। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन का मानना है कि इस टीम में अब भी बड़ी प्रॉब्लम है जिसका निपटारा करना जरुरी है। अश्विन ने गौतम गंभीर को लेकर हो रही बयानबाजी और बन रही धारणा पर भी जवाब दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस मैच के बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। इसके अलावा अश्विन ने विराट और रोहित को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
अश्विन ने बताई टीम इंडिया की प्रॉब्लम
आर अश्विन ने रेव स्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि गेंदबाजी है। उन्होंने बताया, “टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी जरूर एक चुनौती है, लेकिन यह सबसे बड़ा मुद्दा नहीं है। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं, हालांकि गेंदबाजी उतनी प्रभावी नहीं है जितनी बल्लेबाजी, और यही हमारी सबसे बड़ी चिंता है।
circleofcricket.com
अश्विन ने क्यों लिया संन्यास का फैसला
अश्विन ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच अचानक संन्यास क्यों लिया। उनके मुताबिक, ब्रिसबेन टेस्ट के दौरान ही उन्होंने यह फैसला कर लिया था। अश्विन ने कहा, “पर्थ टेस्ट में मैं सीनियर गेंदबाज था, लेकिन उस मैच में वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। उसी समय मुझे एहसास हुआ कि अब मेरा समय पूरा हो चुका है।”
गौतम गंभीर पर अश्विन का बड़ा बयान अश्विन ने गौतम गंभीर को लेकर अपनी राय खुलकर रखी। उन्होंने कहा कि गंभीर किसी एक खिलाड़ी को नहीं, बल्कि पूरी टीम को जीत का श्रेय देते हैं। अश्विन ने कहा, “मुझे गंभीर पसंद हैं। लोगों की उनके बारे में अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन वे हमेशा पूरी टीम को ही जीत का क्रेडिट देते हैं, किसी एक खिलाड़ी को नहीं। उनकी यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।”