- Hindi News
- राष्ट्रीय
- मंत्रीजी ने गांव वालो के सामने रखी शर्त, कहा विकास कराऊंगा लेकिन शराब छोड़नी होगी
मंत्रीजी ने गांव वालो के सामने रखी शर्त, कहा विकास कराऊंगा लेकिन शराब छोड़नी होगी
राजस्थान के कोटा जिले में पदयात्रा के आखरी दिन सोमवार को शिक्षा और पंचायती राज्यमंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत बोराबास के गांव भैरूपुरा में गांव वालो को शराब का सेवन न करने के लिए अनूठे अंदाज में प्रेषित किया l मदन दिलावर की पदयात्रा जब भैरूपुरा गांव पहुंची तो चौपाल में गांव महिलाओं और पुरुषो ने अपनी समस्याएं मंत्री से साँझा की और अपनी मांग रखी l इनमे अधिकतर लोग भील समाज के थे l इसी बिच मदन दिलावर ने कहा की मैं आपको मांगे पूरी करने को तैयार हु. जो मांगोगे अभी यहीं पर ही दूंगा, लेकिन मेरी एक शर्त होगी, जो इसके बदले पूर्ण करनी होगी
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की इस बात को सुनकर एक बार तो सभी लोग हैरान हो गए. ग्रामीणों के चेहरे को देख कर मदन दिलावर ने कहा की डरो मत, मैं कुछ बड़ा नहीं मांगने वाला, मुझे पैसे भी नहीं चाहिए, लेकिन मै जो तुमसे मांगूंगा वो तुम्हे देना ही होगा, तभी तुम्हारी मांगे पूरी करूंगा। बोलो मेरी मांग पूरी करोगे? इस पर चौपाल में मौजूद पुरषों ने सहमति व्यक्त करते हुए हा कहा. मंत्रीजी यहाँ पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सभी हाथ खड़ा करके वचन दो की मैं मैं जो मांगूंगा, वह पूरा करोगे. इस पर सभी एक साथ होकर अपने-अपने हाथ खड़े किए
अपने वादे पर अडिग रहना
मंत्री मदन दिलावर ने ग्रामीणों को अपने वादे पर कायम रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने दोबारा शराब शुरू की, तो विकास के लिए दिया गया पूरा फंड रोक दिया जाएगा और गांव में कोई काम नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने गांव के विकास के लिए 30 लाख रुपए नाली और सीसी रोड निर्माण हेतु, 35 लाख रुपए आंगनबाड़ी भवन के लिए, 5 लाख रुपए शमशान घाट की चारदीवारी के लिए और 10 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रदान किए।

गांव के विकास के लिए 80 लाख रुपए दिए
गांव के विकास के लिए मंत्री मदन दिलावर ने कुल 80 लाख रुपए देने की घोषणा की और अधिकारियों को तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, निशुल्क गेहूं और पात्र लोगों को पेंशन दिलाने के लिए गांव में कैंप लगाकर आवेदन भरवाने को कहा।
मंत्री ने सभी पुरुषों को फिर से चेतावनी देते हुए कहा कि आपने जो वचन दिया है, उस पर कायम रहें और अब शराब से दूर रहें। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि आज से गांव के सभी लोग उनके भाई हैं और उनके हर सुख-दुख की जिम्मेदारी वह निभाएंगे। किसी के बीमार होने या परेशानी होने पर उन्हें बताने को कहा और जरूरत पड़ने पर जयपुर ले जाकर बेहतर इलाज कराने का भरोसा भी दिया, लेकिन शर्त सिर्फ एक है, शराब पूरी तरह छोड़नी होगी।
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शराब का सेवन किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं होता। यह परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर देता है, जिससे आर्थिक तंगी बढ़ती है और लोग पैसों के लिए तरसने लगते हैं। इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ता है। इसलिए उन्होंने सभी से अपील की कि शराब से दूर रहें और अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।
जन हिताय-जन सुखाय’ पदयात्रा
‘जन हिताय-जन सुखाय’ पदयात्रा के तहत, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने 13 मार्च को नयागांव से यात्रा की शुरुआत की थी। चार दिन तक चली इस पदयात्रा का आज समापन हुआ। अंतिम दिन सुबह 8 बजे डोलिया गांव से यात्रा शुरू होकर भैरूपुरा होते हुए बोरावास पहुंची, जहां मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे सीधे संवाद किया।

