- Hindi News
- राष्ट्रीय
- सरकार का एलान, एलपीजी यूजर के लिए e-KYC कराना जरुरी, न करने पर होगी दिक्कत
सरकार का एलान, एलपीजी यूजर के लिए e-KYC कराना जरुरी, न करने पर होगी दिक्कत
देश में बढ़ती एलपीजी मांग और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाने हेतु सरकार ने गैस कनेक्शन से संबंधित नियमों में अहम बदलाव किया है l अब सभी घरेलु एलपीजी यूजर के लिए आधार आधारित e-KYC कराना आवश्यक होगा। इस नए नियम के तहत बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन से पहचान सत्यापन आवश्यक होगा। अगर उपयोगकर्ता e-KYC पूर्ण नहीं करता है, तो गैस सिलिंडर की बुकिंग और सब्सिडी दोनों में प्रभाव पड़ सकता है।
क्यों आवश्यक किया गया e-KYC?
सरकर के इस निर्णय के पीछे कई मुख्य कारण
फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शन समाप्त करना।
ब्लैक मार्केटिंग और स्टॉकिंग पर प्रतिबंध लगाना।
सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाना।
कई मामलों में यह पाया गया कि कुछ लोग एक से अधिक गैस कनेक्शन लेकर सब्सिडी का दुरुपयोग कर रहे थे। इसे रोकने के लिए आधार ई-केवाईसी के माध्यम से सख्ती बरतने की कोशिश की जा रही है।
क्या है एलपीजी आधार ई-केवाईसी?
एलपीजी ई-केवाईसी एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसमें गैस कनेक्शन धारक आधार के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करता है।
इसमें आधार नंबर के साथ बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन किया जाता है।
इससे गैस कंपनियों का डेटा अपडेट होता है और सरकार यह सुनिश्चित कर पाती है कि सब्सिडी सही लाभार्थी तक पहुंच रही है।

मोबाइल से ही करें e-KYC, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं
अब यूजर्स को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल फोन से ही आसानी से पूरी की जा सकती है।
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
स्टेप 1:
अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें।
इसके बाद ऐप में दिए गए ‘ई-केवाईसी’ या ‘आधार ऑथेंटिकेशन’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2:
अब ‘Aadhaar FaceRD’ ऐप डाउनलोड करें।
निर्देशों का पालन करते हुए फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।
प्रक्रिया पूरी होते ही आपका ई-केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।
सरकार के मुताबिक, यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।
ई-केवाईसी के लिए आवश्यक चीजें
ई-केवाईसी करते समय निम्न दस्तावेज और जानकारी अपने पास रखें:
आधार कार्ड
एलपीजी कंज्यूमर नंबर
गैस एजेंसी का नाम
मोबाइल नंबर
बैंक खाते की जानकारी (सब्सिडी के लिए)
e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?
यदि किसी उपभोक्ता ने समय पर e-KYC पूरा नहीं किया, तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है:
-
गैस सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत हो सकती है।
-
सब्सिडी मिलने में देरी हो सकती है।
-
कनेक्शन से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं मिल पाएगी।
-
कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है।
सरकार का यह कदम एलपीजी वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं के लिए समय रहते आधार e-KYC पूरा करना जरूरी है, ताकि आगे चलकर किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

