- Hindi News
- मनोरंजन
- 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ टाइटल से रिलीज होगी सलमान की फिल्म
'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ टाइटल से रिलीज होगी सलमान की फिल्म
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2020 में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित इस फिल्म का नाम अब बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Matrubhumi: May War Rest in Peace) कर दिया गया है।
सोमवार, 16 मार्च 2026 को फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इस बदलाव की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान का बेहद आक्रामक और 'डेंजरस' लुक दिखाई दे रहा है। हालांकि, नए पोस्टर से रिलीज की तारीख नदारद है, जिससे फिल्म के पोस्टपोन होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी।
शीर्षक बदलने के पीछे का गहरा संदेश
https://www.instagram.com/p/DV7-qf-CE0h/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। मेकर्स के अनुसार, नया नाम 'मातृभूमि' और टैगलाइन 'May War Rest in Peace' (युद्ध को शांति मिले) आज की दुनिया के लिए एक आवश्यक संदेश है।
• निर्माताओं का बयान: मेकर्स ने स्पष्ट किया कि युद्ध को लेकर सलमान खान की सोच काफी गहरी है। यह फिल्म केवल संघर्ष की बात नहीं करती, बल्कि पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद जगाती है।
• मुख्य भूमिका: फिल्म में सलमान खान महावीर चक्र विजेता कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने गलवान में अदम्य साहस का परिचय दिया था।
फिल्म के गानों ने बनाया रिकॉर्ड
फिल्म का पहला गाना, जिसका शीर्षक भी 'मातृभूमि' है, गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 24 जनवरी 2026 को रिलीज किया गया था। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में सजे इस देशभक्ति गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
• यूट्यूब व्यूज: खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 21.94 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
• स्टार कास्ट: सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
पिछले साल 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन पर जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब चीन को 'मिर्ची' लग गई थी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' ने फिल्म के खिलाफ जहर उगलते हुए एक लेख प्रकाशित किया था।
"चीनी दर्शकों के बीच 'बजरंगी भाईजान' के रूप में मशहूर सलमान खान का चीन में अक्सर मजाक बनता है क्योंकि वह पर्दे पर जरूरत से ज्यादा अजेय लगते हैं। बॉलीवुड फिल्में इतिहास को फिर से नहीं लिख सकतीं और यह फिल्म पीएलए (PLA) के इरादों को हिला नहीं सकती।"
क्या थी गलवान की घटना?
जून 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी (LAC) पर 16 बिहार रेजिमेंट चीनी सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। कर्नल बी. संतोष बाबू के नेतृत्व में जब भारतीय दल बातचीत के लिए पहुंचा, तो दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। भारतीय सेना के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में भारत के जांबाज सैनिकों ने 40 से 45 चीनी सैनिकों को मार गिराया था, हालांकि चीन ने आधिकारिक तौर पर केवल 4 मौतों को ही स्वीकार किया है।

