टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या का शाही जश्न: खुद को गिफ्ट की 12 करोड़ की फेरारी, गर्लफ्रेंड माहिका संग आए नजर

Hindi Khabarchhe Picture
On

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के बाद हार्दिक ने हाल ही में 12 करोड़ रुपये की कीमत वाली 'फेरारी 12 सिलिंड्री' (Ferrari 12 Cilindri) सुपरकार खरीदी है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ इस कार की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

माहिका संग ड्राइव पर निकले हार्दिक

वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक अपनी नई काले रंग की चमचमाती फेरारी में नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों को मुंबई की सड़कों पर इस लग्जरी कार का लुत्फ उठाते देखा गया। वीडियो में हार्दिक और माहिका एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं और लॉन्ग ड्राइव के दौरान मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

Hardik-Pandya-Ferrari
prabhatkhabar.com

हार्दिक की निजी जिंदगी हमेशा से सुर्खियों रहा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए अपनी सफलता का श्रेय माहिका शर्मा को दिया था। हार्दिक ने भावुक होते हुए कहा था कि जब से माहिका उनके जीवन में आई हैं, उनके लिए जीत के रास्ते खुल गए हैं। उन्होंने मजाकिया और प्यार भरे अंदाज में माहिका को 'मिसेज' कहकर भी संबोधित किया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय रहा।

Hardik-Pandya-Ferrari3
republicbharat.com

हार्दिक के पास लग्जरी कारों का है बड़ा कलेक्शन

हार्दिक के कार कलेक्शन की बात करें तो यह 12 करोड़ की फेरारी उनके गैरेज की शोभा बढ़ाने वाली एकमात्र कार नहीं है। हार्दिक के पास पहले से ही करोड़ों की गाड़ियों का काफिला है, जिसमें रोल्स रॉयस फैंटम, ऑडी ए6, रेंज रोवर वोग, लैम्बोर्गिनी उरुस एसई और मर्सिडीज बेंज आदि गाड़ियां शामिल हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में रहा अच्छा प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने में हार्दिक का अच्छा योगदान रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट की 9 पारियों में 160.74 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। नामीबिया और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ उन्होंने संकट के समय अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन हुए कुल 9 विकेट लिए।

Hardik-Pandya-Ferrari5
news24online.com

अब मिशन आईपीएल 2026 

विश्व कप की जीत और नई कार का जश्न मनाने के बाद हार्दिक अब मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। 28 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2026 में वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी की कमान संभालेंगे। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब वह अपनी घरेलू टीम का नेतृत्व करेंगे। फैंस को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप की यह फॉर्म आईपीएल में भी बरकरार रहेगी।

About The Author

More News

 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूट: नकली आयकर अधिकारी बनकर आए बदमाश, सोने के गहने और नकद लेकर फरार हुए आरोपी

Top News

 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूट: नकली आयकर अधिकारी बनकर आए बदमाश, सोने के गहने और नकद लेकर फरार हुए आरोपी

मध्य प्रदेश के धार में एक सनसनीखेज अपराध सामने आया, जहां बदमाशों ने एक कॉन्ट्रैक्टर के निवास पर नकली इनकम...
राष्ट्रीय  
 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूट: नकली आयकर अधिकारी बनकर आए बदमाश, सोने के गहने और नकद लेकर फरार हुए आरोपी

भारत में गैस की किल्लत, लेकिन शिर्डी में बिना परेशानी 40 हजार भक्तों के लिए हर रोज बन रहा है भोजन, आखिर कैसे?

शिर्डी। ईरान और अमेरिका-इजराइल जंग की वजह से ईंधन की आपूर्ति सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। इसका असर भारत में...
धर्म ज्योतिष 
भारत में गैस की किल्लत, लेकिन शिर्डी में बिना परेशानी 40 हजार भक्तों के लिए हर रोज बन रहा है भोजन, आखिर कैसे?

मिलावट और भ्रष्टाचार मिलकर गुजरात को बर्बाद करने पर तुले हैं

हमारा गुजरात, जिसे हम सभी गुजराती अपनी ‘कर्मभूमि’ कहते हैं, जहां मेहनत के पसीने की एक बूंद भी हीरा और...
ओपिनियन 
मिलावट और भ्रष्टाचार मिलकर गुजरात को बर्बाद करने पर तुले हैं

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या का शाही जश्न: खुद को गिफ्ट की 12 करोड़ की फेरारी, गर्लफ्रेंड माहिका संग आए नजर

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में...
खेल 
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या का शाही जश्न: खुद को गिफ्ट की 12 करोड़ की फेरारी, गर्लफ्रेंड माहिका संग आए नजर

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.