शिवलिंग की परिक्रमा किस दिशा की ओर से शुरू करनी चाहिए, जानिए भगवान शिव की पूजा से जुड़े नियम 

Khabarchhe  Picture
On

हिंदू शास्त्र में शिवलिंग की परिक्रमा को एक पवित्र प्रथा माना जाता है। परिक्रमा का अर्थ है किसी विशेष स्थान, मंदिर या देवता की मूर्ति के चारों ओर घूमना। यह प्रक्रिया हमेशा बाहिनी दिशा से शुरू की जाती है, जिसे "प्रदक्षिणा" कहा जाता है। यह पूजा का एक जरूरी हिस्सा है। देवी-देवताओं की पूजा में परिक्रमा का विशेष महत्व है, किंतु क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव के शिवलिंग की पूर्ण परिक्रमा नहीं, बल्कि केवल आधी परिक्रमा ही शास्त्रों में निर्धारित है? तो आइए, जानते हैं शिवजी की आधी परिक्रमा के पीछे क्या है मान्यता।

शिवलिंग की आधी परिक्रमा

शिवलिंग की आधी परिक्रमा करने का विधान इसलिए है, क्योंकि इसमें सोमसूत्र को लांघना वर्जित माना गया है। जब भक्त आधी परिक्रमा करता है, तो इसे "चंद्राकार परिक्रमा" कहा जाता है, जो आकाश में चंद्रमा के अर्धचंद्राकार रूप का प्रतीक मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग को ज्योतिर्लिंग के समान माना गया है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा का स्रोत है।शिवलिंग की निर्मली को सोमसूत्र ही कहा जाता है, शास्त्र का आदेश है कि शंकर भगवान की प्रदक्षिणा में सोमसूत्र का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

shiv
navbharattimes.indiatimes.com

शिवलिंग की परिक्रमा किस दिशा से शुरू करें?
शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग की परिक्रमा हमेशा बाईं ओर से प्रारंभ करनी चाहिए। इस प्रक्रिया में भक्त को जलाधारी के सामने तक जाना चाहिए और फिर विपरीत दिशा में लौटकर परिक्रमा को पूरा करना चाहिए। सामान्यतः अन्य मंदिरों में परिक्रमा दाईं ओर से की जाती है, किंतु शिवलिंग की परिक्रमा में यह नियम अलग है। ध्यान रखें कि सोमसूत्र को कभी भी पैरों से नहीं लांघना चाहिए, क्योंकि यह शिव की अनंत शक्ति का प्रतीक है।

विशेष नियम और अपवाद
शास्त्रों में उल्लेख है कि यदि सोमसूत्र तृण (घास), काष्ठ (लकड़ी), पत्तों, पत्थरों या ईंटों से ढका हो, तो उसका उल्लंघन करने से दोष नहीं लगता। फिर भी, आदर्श रूप से शिवलिंग की पूर्ण परिक्रमा से बचना ही उचित माना जाता है।

About The Author

Khabarchhe  Picture

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.

More News

अब सूरत में पहला वर्ष पढ़कर विदेश से डिग्री प्राप्त कर रहे हैं विद्यार्थी

Top News

अब सूरत में पहला वर्ष पढ़कर विदेश से डिग्री प्राप्त कर रहे हैं विद्यार्थी

वैश्विक शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब छात्र अपने शहर में रहकर डिग्री का पहला वर्ष...
चर्चा पत्र 
अब सूरत में पहला वर्ष पढ़कर विदेश से डिग्री प्राप्त कर रहे हैं विद्यार्थी

प. बंगाल: टीएमसी में आखिरी कील? कल्याण बनर्जी ने ममता से बोले- 'अभिषेक या मुझे, दोनों में से किसी एक को चुनिए'

प. बंगाल में 15 साल से सत्ता की कमान संभाल रही ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस मुश्किलों में...
राजनीति 
प. बंगाल: टीएमसी में आखिरी कील? कल्याण बनर्जी ने ममता से बोले- 'अभिषेक या मुझे, दोनों में से किसी एक को चुनिए'

लातूर: मजबूरी में बनी 'बैल'! खेती बचाने के लिए किसान की पत्नी ने खुद खींचा हल, वायरल वीडियो देख पसीजा सरकार का दिल

महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश की आंखों में आंसू ला...
राष्ट्रीय  
 लातूर: मजबूरी में बनी 'बैल'! खेती बचाने के लिए किसान की पत्नी ने खुद खींचा हल, वायरल वीडियो देख पसीजा सरकार का दिल

E22, E25, E27 और E30 एथेनॉल युक्त पेट्रोल पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी शून्य की

पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों के बीच, केंद्र सरकार...
बिजनेस 
E22, E25, E27 और E30 एथेनॉल युक्त पेट्रोल पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी शून्य की

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.