- Hindi News
- राजनीति
- प. बंगाल: टीएमसी में आखिरी कील? कल्याण बनर्जी ने ममता से बोले- 'अभिषेक या मुझे, दोनों में से किसी एक...
प. बंगाल: टीएमसी में आखिरी कील? कल्याण बनर्जी ने ममता से बोले- 'अभिषेक या मुझे, दोनों में से किसी एक को चुनिए'
प. बंगाल में 15 साल से सत्ता की कमान संभाल रही ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस मुश्किलों में है। एक के बाद एक नेता टीएमसी से दूर होते जा रहे हैं। 60 से अधिक विधायक बागी हो चुके हैं। दिल्ली में लोकसभा सांसदों ने भी पार्टी में बगावत का बिगुल फूंक दिया है। वहीं, ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका कल्याण बनर्जी के हालिया बयान को माना जा रहा है।
कल्याण बनर्जी, जिन्हें ममता बनर्जी ने अपने 40 साल पुराने सहयोगी काकोली घोष को मुख्य सचेतक बनाने के लिए पद से हटा दिया था, अब खुद बगावत का बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं। कल्याण बनर्जी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दिया है कि या तो वे अभिषेक को चुनें या मेरे जैसे वफादार को चुनें।
कल्याण बनर्जी ने कहा है कि ममता बनर्जी को अभिषेक बनर्जी को हटाना चाहिए। अन्यथा हम पार्टी में नहीं रह सकते। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर मामले से खुद को अलग रखने की भी घोषणा की और कहा कि अभिषेक बनर्जी ने कभी मुझ पर भरोसा नहीं किया और भविष्य में भी मुझ पर भरोसा नहीं करेंगे। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं कल अभिषेक के केस की तैयारी कर रहा था और आधी रात को मुझे बताया गया कि वकील बदल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह बेहद अपमानजनक है। अभिषेक बनर्जी को नहीं पता कि वरिष्ठों का सम्मान कैसे किया जाता है। कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को घमंडी बताया और कड़े लहजे में पूछा, वह कौन है? अभिषेक बनर्जी की वजह से पार्टी को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी के साथ हूं। लेकिन दीदी को अब तय करना होगा कि उन्हें पार्टी और वफादार नेता चाहिए या बच्चा और परिवार चाहिए।
कल्याण बनर्जी की गिनती ममता बनर्जी के भरोसेमंद नेताओं में होती है। पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद, कल्याण बनर्जी कई महत्वपूर्ण मामलों में अदालत में टीएमसी से जुड़े मामलों की पैरवी करते भी नजर आए हैं। कल्याण बनर्जी फर्जी हस्ताक्षर से जुड़े उस मामले में वकील थे जिसमें अभिषेक बनर्जी भी आरोपी हैं। कल्याण बनर्जी के बागी तेवरों को टीएमसी में आखिरी कील के रूप में देखा जा रहा है।

