- Hindi News
- धर्म ज्योतिष
- हिंदू धर्म में रुद्राक्ष से लेकर तुलसी तक किस माला से किन देवी-देवताओं का जाप करना चाहिए
हिंदू धर्म में रुद्राक्ष से लेकर तुलसी तक किस माला से किन देवी-देवताओं का जाप करना चाहिए

हिंदू धर्म में माला जाप का महत्वपूर्ण स्थान है और विभिन्न माला के माध्यम से हम विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा और आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि माला का जाप करने वालों पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। प्राचीन काल से ऋषि मुनि माला का जाप कर अपनी साधना सिद्ध करते आ रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि पूजा से भी ज्यादा शक्ति माला का जाप करने में होती है। यदि आप माला जाप करने की सही विधि को अपनाते हैं तो आपकी समस्त मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
रुद्राक्ष माला: रुद्राक्ष माला को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। यह माला स्वास्थ्य, ऊर्जा, साहस और बल में वृद्धि करने के लिए जानी जाती है। इस माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप किया जाता है, जिससे सुख-शांति का वातावरण और मृत्यु पर विजय प्राप्त होती है। इसे भगवान शिव, गणेश, दुर्गा, कार्तिकेय और माता पार्वती के जाप के लिए उपयोग करें।

स्फटिक माला: यह माला लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के जाप के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। स्फटिक माला से मंत्रों का शीघ्र सिद्धि प्राप्त होती है और यह रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और क्रोध को शांत करने के लिए भी लाभकारी है।

तुलसी माला: तुलसी माला भगवान विष्णु और उनके अवतार श्री कृष्ण तथा श्री राम की पूजा के लिए श्रेष्ठ है। इस माला के जाप से यश, सौभाग्य और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस माला को धारण करने वाले व्यक्ति को सात्विक नियमों का पालन करना आवश्यक होता है।

चंदन की माला: सफेद चंदन की माला से सभी देवी-देवताओं का जाप किया जा सकता है। विशेष रूप से श्रीराम, विष्णु जी, सरस्वती और गायत्री मंत्र के जाप के लिए यह माला अच्छा माना गया है। लाल चंदन की माला से देवी दुर्गा के मंत्र का जाप करने से मंगल दोष दूर होते हैं।
मूंगे की माला: मूंगे की माला का जप मंगल ग्रह की शांति के लिए किया जाता है। यह माला हनुमान मंत्र और मंगलदेव के मंत्रों के लिए उपयोगी है। इस माला से शनि पीड़ा, भूत-प्रेत और जादू-टोना से मुक्ति मिलती है।

हल्दी की माला: हल्दी की माला का जप विशेष रूप से श्री गणेश, देव गुरु बृहस्पति और मां बग्लामुखी के लिए किया जाता है। यह माला शत्रु निवारण और जीवन में शांति लाने के लिए प्रभावी है।
इन माला के साथ सही मंत्रों का जाप और नियमित साधना से व्यक्ति की जीवन में सुख-शांति आती है।