अगले साल यूपी, पंजाब, गुजरात में चुनाव… भाजपा ने प्रभारी बदले; बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी, क्या चलेगा जादू?

तरुण चुग को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब की कमान

Hindi Khabarchhe Picture
On

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में संगठन की जिम्मेदारियां नए चेहरों को सौंप दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों राज्यों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिये हैं। भाजपा ने सबसे बड़ा बदलाव उत्तर प्रदेश में किया है। दरअसल, बिहार में भाजपा की चुनावी सफलता के दौरान राज्य प्रभारी रहे विनोद तावड़े को अब उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गुजरात के नेता जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह-प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पंजाब और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात तीनों ही राजनीतिक रूप से अहम राज्य हैं। फिलहाल इनमें से उत्तर प्रदेश और गुजरात में पार्टी की सरकार है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। तीनों राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नई नियुक्तियों को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार में शानदार प्रदर्शन के बाद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी

विनोद तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वे हरियाणा और बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। सितंबर 2022 में बिहार की जिम्मेदारी मिलने के बाद 2024 और 2025 में भी वे बिहार के प्रभारी रहे। 2025 में उनके प्रभार के दौरान बिहार में भाजपा ने जीत हासिल की। महाराष्ट्र में भी तावड़े लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यूपी में तावड़े के साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है। गुजरात भाजपा के नेता पटेल 2019 में अमराईवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वे अहमदाबाद शहर भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

भाजपा नेतृत्व ने पंजाब के लिए पूनिया पर जताया भरोसा

डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। 2024 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले वे लोकसभा चुनाव में हरियाणा के चुनाव प्रभारी रहे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत के दौरान भी वे राज्य के प्रभारी थे। जून 2026 में वे राज्यसभा सांसद चुने गए। अब उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।

तरुण चुग को गुजरात की कमान सौंपी गई, चुनाव अगले साल

तरुण चुग भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। अमृतसर से आने वाले चुग लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं। वे तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें तेलंगाना के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी दी गई थी। 2024 में भी वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी रहे। अब उन्हें गुजरात की कमान सौंपी गई है।

यूपी में भाजपा के सामने बड़ी चुनौती

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव होने हैं। फिलहाल भाजपा की सरकार है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में बड़ा झटका लगा था, जबकि समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने राज्य में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने की चुनौती होगी। 

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी 2027 में चुनाव हो सकते हैं। राज्य में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है और भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 92 सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाई थी। गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए अगले साल दिसंबर तक चुनाव हो सकते हैं। राज्य में भाजपा की सरकार है और भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 156 सीटें जीती थीं।

नितिन नवीन की नई टीम तैयार…स्मृति ईरानी की वापसी 

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद अपनी नई टीम की घोषणा की। इसमें 65 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर संगठन में वापस लाया गया है। भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटाकर उनकी जगह दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी, जबकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी अपने पद पर बने रहेंगे। नई टीम में 12 महिलाएं शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को भी जगह मिली है। भाजपा की नई टीम की बैठक 22 अगस्त को दिल्ली में होगी।

About The Author

More News

अगले साल यूपी, पंजाब, गुजरात में चुनाव… भाजपा ने प्रभारी बदले; बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी, क्या चलेगा जादू?

Top News

अगले साल यूपी, पंजाब, गुजरात में चुनाव… भाजपा ने प्रभारी बदले; बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी, क्या चलेगा जादू?

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम...
राजनीति 
अगले साल यूपी, पंजाब, गुजरात में चुनाव… भाजपा ने प्रभारी बदले; बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी, क्या चलेगा जादू?

‘आदिपुरुष मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती थी, मुझे शर्म आती है’, मनोज मुंतशिर ने 3 साल बाद क्यों मांगी माफी

‘आदिपुरुष’ से जुड़े विवाद के तीन साल बाद फिल्म के संवाद लेखक, मनोज मुंतशिर ने अपनी सबसे बड़ी गलती स्वीकार...
मनोरंजन 
‘आदिपुरुष मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती थी, मुझे शर्म आती है’, मनोज मुंतशिर ने 3 साल बाद क्यों मांगी माफी

सरकारी नौकरी न मिलने पर युवती 61 लीटर का कावड़ उठाकर चली, क्या है मानसी की कहानी

उत्तर प्रदेश के जेवर की रहने वाली मानसी राजपूत इन दिनों अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं।...
राष्ट्रीय  
सरकारी नौकरी न मिलने पर युवती 61 लीटर का कावड़ उठाकर चली, क्या है मानसी की कहानी

भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार, 17 अगस्त को अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। संगठन में...
राजनीति 
भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.