'लोटे चोको पाई' का सैंपल टेस्ट में फेल, देशभर से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश

Hindi Khabarchhe Picture
On

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लिए गए प्रसिद्ध चॉकलेट केक 'लोटे चोको पाई' का सैंपल जांच में फेल हो गया है. इसके बाद खाद्य सुरक्षा मापदंडों के तहत संबंधित बैच के पूरे उत्पाद को जनस्वास्थ्य और बालकों के लिए असुरक्षिक घोषित कर दिया गया है. 

दुर्ग खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नियमित जांच के दौरान बाजार से केक का सैंपल लेकर भोपाल स्थित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में पता चला कि केक में निर्धारित मानकों से काफी अधिक मात्रा में प्रिजर्वेटिव पाया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी अधिक मात्रा खासकर बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

Lotte-Choco-Pie.jpg-2
menafn.com

बिक्री और भंडारण पर तत्काल रोक

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 3(1)(zz) के तहत इस बैच को असुरक्षित घोषित कर दिया गया। इसके बाद जिले में इस उत्पाद के भंडारण, वितरण, बिक्री और इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

विभाग ने थोक विक्रेताओं, वितरकों और रिटेलर्स को निर्देश दिया है कि वे प्रतिबंधित लॉट की बिक्री तुरंत बंद करें और बाजार में उपलब्ध पूरा स्टॉक वापस मंगाएं। साथ ही, इस बैच को बेचने या स्टोर करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

LOTTE_-_CHOCO_PIE
wikipedia.org

देशभर में इस बैच की वापसी की तैयारी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, दुर्ग के अभिहित अधिकारी जितेंद्र नेले ने एनडीटीवी को बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय स्तर पर इस उत्पाद की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। साथ ही, पूरे राज्य में संबंधित बैच पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव खाद्य सुरक्षा आयुक्त को भेजा गया है।

विभाग चेन्नई स्थित निर्माता को भी आधिकारिक पत्र भेज रहा है, ताकि प्रभावित बैच का पूरा स्टॉक देशभर के बाजारों से जल्द से जल्द वापस मंगाया जा सके।

About The Author

More News

भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Top News

भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार, 17 अगस्त को अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। संगठन में...
राजनीति 
भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

'लोटे चोको पाई' का सैंपल टेस्ट में फेल, देशभर से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा...
राष्ट्रीय  
'लोटे चोको पाई' का सैंपल टेस्ट में फेल, देशभर से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश

चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर ने पुरानी गाड़ियों के लिए दिया E10 का सुझाव

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार, वी. अनंत नागेश्वरन ने पुरानी गाड़ियों के लिए E10 पेट्रोल को वापस लाने का...
टेक और ऑटाे 
चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर ने पुरानी गाड़ियों के लिए दिया E10 का सुझाव

लोकसभा में युवाओ से सम्बंधित सवाल न पूछे जाने पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने केंद्र पर साधा निशाना

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संस्थापक और प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...
राजनीति 
लोकसभा में युवाओ से सम्बंधित सवाल न पूछे जाने पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने केंद्र पर साधा निशाना

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.