- Hindi News
- जीवन शैली
- जूट की बोरी, कूलर की मोटर और टब से दादी ने बना डाला "देसी AC"
जूट की बोरी, कूलर की मोटर और टब से दादी ने बना डाला "देसी AC"
जूट का बोरा, फर्राटा और कूलर के मोटर का इस्तेमाल कर दादी ने गर्मी से राहत पाने का ज़बरदस्त तरीका निकाला l एक कहावत है न, 'आवश्यकता आविष्कार की जननी है' l इंटरनेट पर वायरल हो रहा जुगाड़ भी कुछ ऐसा ही है l जिसमें दीदी ने फर्राटा, जूट की बोरी और कूलर की मोटर का उपयोग कर गर्मी से लड़ने का देसी जुगाड़ ढूंढा है l
फर्राटे को बना डाला कूलर
इस जुगाड़ को बनाने के लिए आपको कूलर की मोटर, एक बोरा, टब, पाइप और फर्राटा पंखा चाहिए होगा।
वीडियो में फर्राटे के पीछे गीला बोरा लगाया गया है, जो कूलिंग पैड की तरह काम कर रहा है।
फर्राटा पीछे से आने वाली ठंडी हवा को आगे की तरफ फेंक रहा है। वहीं नीचे रखे टब से मोटर पानी खींचकर पाइप के जरिए बोरे तक पहुंचा रही है, जिससे बोरा लगातार गीला बना रहता है।
गीले बोरे और पंखे का ये कॉम्बिनेशन कमरे को ठंडा रखने में मदद कर रहा है
फर्राटे को जुगाड़ से एक तरह का ‘सस्ता कूलर’ बना दिया गया है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले इसकी कुछ कमियां भी जानना जरूरी है:-
इस सेटअप में पानी और बिजली साथ होने की वजह से इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा हो सकता है।

साथ ही, इससे न AC जैसी कूलिंग मिलेगी और न ही असली कूलर जैसी ठंडी हवा, बल्कि फर्राटा सिर्फ थोड़ी बहुत ठंडी हवा ही दे पाएगा।
टब में लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर, बदबू और फंगस पनपने की संभावना भी बढ़ सकती है।
इसके अलावा लगातार नमी और लोड की वजह से फर्राटा खराब हो सकता है और तेज आवाज भी करने लग सकता है।
यह जुगाड़ तभी ठीक से काम करेगा, जब कमरे में अच्छा वेंटिलेशन हो। इसलिए इसका इस्तेमाल सावधानी और अपने रिस्क पर ही करें।
फर्राटे को कूलर बनाने वाला यह जुगाड़ लोगों को भी काफी रिस्की लग रहा है, जिसका जिक्र उन्होंने कमेंट सेक्शन में भी किया।

एक यूजर ने इसे मजाकिया अंदाज में ‘टेक्नोलॉजिया’ कहा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई, इसमें करंट लगने का भी खतरा है।
तीसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “क्या दिमाग लगाया है!” जबकि एक अन्य यूजर का कहना था कि यह हैक देखने में जितना शानदार लग रहा है, इस्तेमाल में उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है
मम्मी का जुगाड़
इंस्टाग्राम पर ‘जहर भाई की मम्मी’ नाम से मौजूद क्रिएटर ने इस वीडियो को “मम्मी का खतरनाक जुगाड़” बताया है
https://www.instagram.com/reel/DYdg_3QoICZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
वीडियो को सिर्फ 8 घंटे में 35 लाख से ज्यादा व्यूज और 40 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वायरल पोस्ट पर कमेंट्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि, ऐसे जुगाड़ देखने में आसान और मजेदार लगते हैं, लेकिन असल में इन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल और जोखिम भरा हो सकता है।

