वृंदावन: IPL के शोर से दूर अध्यात्म की शरण में विराट; पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Hindi Khabarchhe Picture
On

वृंदावन। की जोड़ी एक बार फिर भक्ति के मार्ग पर नजर आई। कपल उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने  संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और वहां दोनों ने कुछ समय बिताया।

विराट और अनुष्का ने वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। विराट और अनुष्का आम भक्तों की तरह जमीन पर बैठकर प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों को मंत्रमुग्ध होकर सुन रहे हैं। विराट और अनुष्का ने महाराज जी के साथ निजी तौर पर आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने उन्हें जीवन की सार्थकता, भक्ति के मार्ग और गुरु के महत्व के बारे में बताया।

5 महीनों में तीसरी बार वृंदावन पहुंचे

विराट और अनुष्का का पिछले पांच महीनों के भीतर यह उनकी तीसरी वृंदावन यात्रा है। इससे पहले फरवरी में अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद भी यह जोड़ा आशीर्वाद लेने पहुंचा था। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2025 इनके लिए पूरी तरह आध्यात्मिक रहा है।  जनवरी में बच्चों के साथ, मई में और फिर दिसंबर में भी इन्होंने आश्रम की चौखट पर मत्था टेका था। बार-बार वृंदावन नगरी का रुख करना यह दर्शाता है कि यह स्थान उनके जीवन में एक गहरा प्रभाव रखता है।

कोहली इस समय आईपीएल 2026 के व्यस्त सीजन का हिस्सा हैं। RCB के लिए खेलते हुए विराट लगातार मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच के बाद मिले पांच दिनों के ब्रेक का विराट ने बेहतरीन सदुपयोग किया और परिवार के साथ वृंदावन पहुंच गए। मैदान पर उनकी आक्रामकता के विपरीत, आश्रम में उनका बेहद शांत और शालीन रूप देखने को मिला। फिलहाल, आईपीएल की अंक तालिका में RCB छह मैचों में चार जीत के साथ दूसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है।

विराट और अनुष्का इससे पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और ऋषिकेश के नीम करोली बाबा आश्रम के दर्शन भी कर चुके हैं। युवाओं के लिए यह कपल एक मिसाल पेश कर रहा है कि कैसे सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी अपनी जड़ों और अध्यात्म से जुड़ा रहा जा सकता है। 

About The Author

More News

पहलगाम हमले का एक साल…जख्म आज भी हर हिंदुस्तानियों के दिलों में ताजा है; सेना बोली- भारत कुछ नहीं भूला है

Top News

पहलगाम हमले का एक साल…जख्म आज भी हर हिंदुस्तानियों के दिलों में ताजा है; सेना बोली- भारत कुछ नहीं भूला है

पहलगाम। पहलगाम की यादों को एक बार फिर से ताजा करने का समय है। वैसे तो इस कभी भुलाया ही...
राष्ट्रीय  
पहलगाम हमले का एक साल…जख्म आज भी हर हिंदुस्तानियों के दिलों में ताजा है; सेना बोली- भारत कुछ नहीं भूला है

बिजनौर: पैन कार्ड के जरिए बड़ा खेल; डिलीवरी बॉय के नाम पर किया करोड़ों का लेन-देन, अब उसके घर आई IT की नोटिस

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब डिलीवरी बॉय के पैन...
राष्ट्रीय  
बिजनौर: पैन कार्ड के जरिए बड़ा खेल; डिलीवरी बॉय के नाम पर किया करोड़ों का लेन-देन, अब उसके घर आई IT की नोटिस

वृंदावन: IPL के शोर से दूर अध्यात्म की शरण में विराट; पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

वृंदावन। की जोड़ी एक बार फिर भक्ति के मार्ग पर नजर आई। कपल उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने...
मनोरंजन 
वृंदावन: IPL के शोर से दूर अध्यात्म की शरण में विराट; पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

स्मार्टफोन यूजर्स को झटका! Vivo और Oppo बढ़ा रहे हैं अपने फोन के दाम, जानें कैसे AI बना आपकी जेब पर बोझ

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको ज्यादा पैसा चुकाना...
टेक और ऑटाे 
स्मार्टफोन यूजर्स को झटका! Vivo और Oppo बढ़ा रहे हैं अपने फोन के दाम, जानें कैसे AI बना आपकी जेब पर बोझ

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.