- Hindi News
- खेल
- पहले Like फिर Unlike! जर्मन मॉडल की फोटो पर विराट के रिएक्शन ने मचाया बवाल, मॉडल ने ट्रोलिंग पर तोड़...
पहले Like फिर Unlike! जर्मन मॉडल की फोटो पर विराट के रिएक्शन ने मचाया बवाल, मॉडल ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की एक लाइक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। अवनीत कौर के बाद विराट ने जर्मन इन्फ्लुएंसर और मॉडल लिज़लेज़ की ग्लैमरस फोटो लाइक की थी। जैसे ही यूज़र्स ने नोटिस किया, लोगों ने कमेंट सेक्शन में विराट का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोगों की प्रतिक्रिया देखकर विराट ने तुरंत अपनी लाइक को अनलाइक कर दिया।
लिज़लेज़ ने अब इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन्हें क्रिकेटर के लिए बुरा लगता है। HT सिटी को दिए एक इंटरव्यू में लिज़लेज़ ने कहा कि, ‘ये सब पागलपन है। जैसे ही मैं सुबह उठी तो मैंने देखा कि इंटरनेट पर हर जगह यही बात चल रही है। मैं खबरों में थी। लेकिन मुझे यह भी पता नहीं था कि विराट ने मेरी फोटो कब लाइक की। मुझे इस बारे में खबरों से पता चला। लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में लिखे गए लेख खोजे और मुझे DM भेजे। मुझे लोगों की तरफ से बहुत सारे संदेश मिले।’
एक पिछले इंटरव्यू में लिज़लेज़ ने खुद को विराट कोहली की फैन बताया था। क्रिकेटर के साथ अपने कनेक्शन पर उन्होंने कहा कि, ‘मैं पिछले साल पहली बार भारत आई थी। मैं बेंगलुरु में एक दोस्त से मिलने आई थी। मैं यहां सिर्फ दो हफ्तों के लिए थी, लेकिन मुझे सच में भारत पसंद आया। फिर मैं कई महीनों तक रही, कई राज्यों का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान मुझे क्रिकेट के बारे में पता चला, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा था। मैं दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुई, लेकिन जर्मनी में बड़ी हुई, जहां फुटबॉल राष्ट्रीय खेल है। पिछले साल IPL का समय था। मैंने बेंगलुरु में अपने दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया। मुझे क्रिकेट की लत लग गई। मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन बन गई। विराट कोहली RCB के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह बहुत अच्छे हैं। इसलिए मुझे खुशी हुई कि उन्होंने मेरी फोटो लाइक की।’
जब लिज़लेज़ से पूछा गया कि क्या विराट कोहली ने फोटो अनलाइक किया तो उन्हें दुख हुआ?, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, मुझे उनके लिए बुरा लगा। मुझे नहीं पता कि यह इतना बड़ा समाचार कैसे बन गया। लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया। शायद उनका ऐसा इरादा नहीं था। फिर भी मैं उनकी आभारी हूं। मैं उनके समर्थन की सराहना करती हूं।’
विराट की लाइक के बाद लिज़लेज़ वायरल हो गई हैं। उन्हें कई काम के ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन वह जल्दबाज़ी नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मुझे संगीत और व्लॉगिंग का शौक है। अगर मुझे भारत में संगीत के अवसर मिलते हैं तो क्यों नहीं? शायद मैं जल्द ही वापस आऊंगी।’ लिज़लेज़ को IPL 2026 के दौरान भारत में न होने का अफसोस है।

