देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस और कौन से दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हैं…

हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में बनाए गए हैं काउंटर जहां आप करवा सकते हैं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

Hindi Khabarchhe Picture
On

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में अब दो दिन शेष रह गए हैं। 19 अप्रैल से कपाट खुलना शुरू हो जाएगा। भक्तों में चारधाम यात्रा को लेकर काफी उत्सुकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले से ही शुरू हैं अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। इसके लिए राज्य के तीन प्रमुख शहर- हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में यात्रियों के लिए काउंटर बनाए गए हैं। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर लगाए गए हैं, जबकि ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी में 30 से अधिक काउंटर बनाए गए हैं। देहरादून के हरबर्टपुर बस स्टैंड पर भी बड़ा रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किया गया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों- सोनप्रयाग, जानकीचट्टी, बरकोट (यमुनोत्री मार्ग), हिना (उत्तरकाशी), पंखी (चमोली), जोशीमठ, बद्रीनाथ, गौरीकुंड और गोविंदघाट में भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आने पहले ये जरूर जान लें-

अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रशन करवाने के इच्छुक हैं तो कुछ जरूरी चीजों को जान लेना आवश्यक है-
-आपके पास कोई पहचान पत्र होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य पहचान पत्र जरूर अपने पास रख लें। एक अपना मोबाइल नंबर के साथ-साथ एक परिवार के किसी सदस्य का नंबर भी बताना होगा।

इस तरह से पूरी होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • चारधाम यात्रा के लिए भक्त किसी भी निर्धारित ऑफलाइन काउंटर पर जा सकते हैं।
  • वहां सबसे पहले आपका सामान्य मेडिकल टेस्ट होगा।
  • इसके बाद आपसे पहचान पत्र मांगा जाएगा और उसे वेरीफाई किया
  • आपकी फिंगर प्रिंट स्कैन की जाएगी और चेहरे का मिलान कर वेरिफिकेशन पूरा होगा।
  • आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, जिसे ओटीपी के जरिए वेरिफाई किया जाएगा।
  • यही नहीं आपसे दर्शन करने की तिथि भी पूछी जाएगी।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको स्लिप दे दी जाएगी

प्रक्रिया पूरी होने पर आपको क्यूआर कोड वाली एक स्लिप दे दी जाएगी, जिसमें आपकी दर्शन की तिथि अंकित होगी। यदि आप अपने किसी परिचित या परिवार के सदस्य का रजिस्ट्रेशन कराने आए हैं, तो आपको उनके दस्तावेज और मोबाइल नंबर का भी वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच के लिए कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी। यह जांच हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में होगी। शुरुआत हरिद्वार से होगी, जहां श्रद्धालुओं का सबसे पहले मेडिकल टेस्ट और वेरिफिकेशन होगा।

यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होगी

यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होती है। शहर के ऋषिकुल मैदान में सुबह 10 बजे से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्र शुरू कर दिया गया है। यहां सुबह से ही ऑफलाइन रजिस्ट्रशन कराने वालों की भीड़ लगी हुई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने आए श्रद्धालुओं का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और यात्रा से जुड़ा जरूरी सामान देकर स्वागत किया। मयूर दीक्षित ने बताया कि ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर बनाए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। देश के विभिन्न राज्यों मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पंजीकरण केंद्र पर लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए चिकित्सा सुविधा, पेयजल, टॉयलेट और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। 

स्कूलों में छुट्टियां शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी

बता दें कि जैसे-जैसे बाकी धामों के कपाट खुलेंगे और स्कूलों की छुट्टियां शुरू होंगी, श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। होटल और धर्मशालाओं में पहले से ही बड़ी संख्या में बुकिंग हो चुकी है। ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए तीन स्तर की योजना बनाई गई है। पंजीकरण केंद्र पर सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही फायर सर्विस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

चारधाम यात्रा: कपाट खुलने की तारीख

यमुनोत्री और गंगोत्री- 19 अप्रैल
केदरानाथ- 22 अप्रैल
बद्रीनाथ- 23 अप्रैल

About The Author

More News

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस और कौन से दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हैं…

Top News

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस और कौन से दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हैं…

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में अब दो दिन शेष रह गए हैं। 19 अप्रैल से कपाट खुलना शुरू हो...
देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस और कौन से दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हैं…

राजकुमार राव का एक और दमदार अवतार: 'टोस्टर' में दिखा एक्टिंग का जलवा, पर क्या कहानी जीत पाएगी दिल? पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव अगर कोई डार्क कॉमेडी लेकर आते हैं तो कोई भी उनसे...
मनोरंजन 
राजकुमार राव का एक और दमदार अवतार: 'टोस्टर' में दिखा एक्टिंग का जलवा, पर क्या कहानी जीत पाएगी दिल? पढ़ें रिव्यू

गुजरात: सियासत के नए 'सुल्तान' बने विश्वकर्मा! निर्विरोध जीत के मामले में पाटिल को भी छोड़ा पीछे

गुजरात में स्थानीय स्वराज की चुनावों में फॉर्म वापस लेने की तारीख 15 अप्रैल थी। तब भारतीय जनता पार्टी के...
राजनीति 
गुजरात: सियासत के नए 'सुल्तान' बने विश्वकर्मा! निर्विरोध जीत के मामले में पाटिल को भी छोड़ा पीछे

डांग में सास-बहू के बीच चुनावी जंग: एक के हाथ में ‘कमल’ तो दूसरे के साथ ‘हाथ’, अब घर की जंग पहुंची मैदान तक

स्थानीय स्वराज्य की चुनाव को लेकर अब पूरी तरह माहौल बन गया है। पार्टियों द्वारा दिए गए मंडेट के बाद...
राजनीति 
डांग में सास-बहू के बीच चुनावी जंग: एक के हाथ में ‘कमल’ तो दूसरे के साथ ‘हाथ’, अब घर की जंग पहुंची मैदान तक

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.