माँ वैष्णो देवी के धाम में चमत्कार, 5 साल बाद बहन को मिला खोया भाई

Hindi Khabarchhe Picture
On

मां के धाम में देर है, परन्तु अंधेर नहीं, इसका अर्थ है कि माता के दरबार में आपकी सुनवाई में भले ही विलंभ हो सकती है l लेकिन उचित समय पर उनकी कृपा और दृष्टि अवश्य बरसेगी l इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल है, यह उसी को प्रदर्शित करती है l दरअसल, माँ का बेटा 2 महीने पहले लापता हो गया था, जो उन्हें माँ वैष्णो देवी की चढ़ाई के दौरान मिलता है l 

यह पल इतना भावुक होता है कि वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पाते। कमेंट सेक्शन लोगों के रिएक्शन और भावनाओं से भर जाता है।

माँ वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई के दौरान एक माँ-बेटी को रास्ते में एक लड़का दिखाई देता है, जिसकी शक्ल उनके खोए हुए बेटे और भाई से हूबहू मिलती है। दो महीने बाद अपने भाई को देखकर बहन खुशी से झूम उठती है, वहीं माँ की आँखें नम हो जाती हैं। दोनों बारी-बारी से उसके गालों को सहलाने लगती हैं, माँ भावुक हो जाती है और बहन प्यार से उसके कपड़े ठीक करने लगती है।

6264785945768955718 2

लड़के की हालत देखकर साफ समझ आता है कि उसे इलाज और आराम की जरूरत है। नंगे पांव, गंदे कपड़ों और लंबी दाढ़ी में खड़ा वह लड़का अपने होश में बिल्कुल नहीं दिख रहा होता। पास में खड़ी पुलिस इस भावुक मिलन की तस्वीरें ले रही होती है। इसी के साथ यह वीडियो खत्म हो जाता है।

इस मुद्दे को लेकर कमेंट सेक्शन में भी जमकर बहस छिड़ी हुई है। दो महीने का समय कम नहीं होता, ऐसे में अगर इस घटना से जुड़ा दावा सच है, तो कई सवाल खड़े होते हैं:

  • क्या परिवार ने उसे पहले खोजने की कोशिश की थी?
  • क्या वह अपनी मर्ज़ी से घर से दूर गया था?
  • क्या वह मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक है?
  • या फिर यह महज़ एक इत्तेफाक है कि दो महीने पहले खोया लड़का अब जाकर अपने परिवार से मिला?

वीडियो के सबटाइटल की वजह से कई लोगों को यह गलतफहमी हो गई कि लड़का 5 साल पहले खोया था, जबकि यूजर ने एक अन्य वीडियो के सबटाइटल में स्पष्ट किया है कि वह 2 महीने पहले ही लापता हुआ था।

कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में 2 महीने बाद बेटे के मिलने को मातारानी का आशीर्वाद बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। आइए देखते हैं, लोगों ने इस पोस्ट पर क्या प्रतिक्रियाएं दीं:

https://www.instagram.com/reel/DXCCJPDiRYQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

पहला कमेंट – “वो मिलना ही नहीं चाहता था।”
दूसरा कमेंट – “5 साल बाद मिलने के बाद भी बेटा दुखी लग रहा है।”
तीसरा कमेंट – “ऐसा ख्याल 25 से 28 साल के हर इंसान के मन में आता है।”
चौथा कमेंट – “मां वैष्णो देवी एक शाश्वत मां हैं, जो दूसरी माताओं का दर्द नहीं देख सकतीं।”

अब मनखुश अत्री (@mankhush_attri) ने इंस्टाग्राम पर जो रील पोस्ट की है, उसके सबटाइटल में लिखा है, “बहन को 5 साल बाद अपना भाई वैष्णो माता के दरबार में मिला।” इसके अलावा यूजर ने कोई खास जानकारी साझा नहीं की है। फिर भी यह वीडियो कई इंस्टाग्राम हैंडल्स पर तेजी से फैल चुका है। इस रील को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और 14 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

मनखुश ने अपने एक अन्य वीडियो के कैप्शन में बताया कि भाई-बहन दोनों अब ठीक हैं और अपने घर लौट चुके हैं। बहन के मुताबिक, यह लड़का 1-2 महीने से लापता था। साथ ही, मनखुश ने ‘5 साल’ लिखकर वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर्स से इसे हटाने की अपील भी की है।

About The Author

More News

माँ वैष्णो देवी के धाम में चमत्कार, 5 साल बाद बहन को मिला खोया भाई

Top News

माँ वैष्णो देवी के धाम में चमत्कार, 5 साल बाद बहन को मिला खोया भाई

मां के धाम में देर है, परन्तु अंधेर नहीं, इसका अर्थ है कि माता के दरबार में आपकी सुनवाई में...
राष्ट्रीय  
माँ वैष्णो देवी के धाम में चमत्कार, 5 साल बाद बहन को मिला खोया भाई

सूरत-राजकोट कांग्रेस के 65 उम्मीदवारों को अज्ञातवास में ले जाया गया, बुधवार शाम को वापस लाया जाएगा

स्थानीय स्वराज की चुनाव प्रक्रिया में फॉर्म भरे जा चुके हैं, फॉर्म की जांच भी पूरी हो चुकी है। और...
सूरत-राजकोट कांग्रेस के 65 उम्मीदवारों को अज्ञातवास में ले जाया गया, बुधवार शाम को वापस लाया जाएगा

‘अगर तुम सत्ता में आओगे तो क्या अपने बाप के पैसों से काम करोगे..’ भाजपा के विधायक कुमार कनाणी ने ऐसा क्यों कहा?

राज्य में 15 महानगरपालिका, 34 जिला पंचायत, 84 नगरपालिका और 260 तालुका पंचायत के चुनावों को लेकर भाजपा, कांग्रेस और...
राजनीति 
‘अगर तुम सत्ता में आओगे तो क्या अपने बाप के पैसों से काम करोगे..’ भाजपा के विधायक कुमार कनाणी ने ऐसा क्यों कहा?

राजस्थान का 960 करोड़ का जल जीवन मिशन घोटाला; 16 हजार पेज की चार्जशीट, आईएएस से लेकर अधिकारी-इंजीनियर तक शामिल

जयपुर। राजस्थान का बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाला। 960 करोड़ रुपए घोटला मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार...
राष्ट्रीय  
राजस्थान का 960 करोड़ का जल जीवन मिशन घोटाला; 16 हजार पेज की चार्जशीट, आईएएस से लेकर अधिकारी-इंजीनियर तक शामिल

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.