आईपीएल में ₹50 की चिप्स को ₹100 का देख लोग भड़के

Hindi Khabarchhe Picture
On

स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने आए दर्शकों को आईपीएल का रोमांच वैसे भी दर्शकों को हैरान कर देता है l लेकिन पैविलियन में मिलने वाले स्नैक्स की कीमत भी कभी-कभार लोगो को हैरान कर देती है l हाल ही में इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में एक दर्शक आईपीएल मैच लाइव देखने गया था उसने स्टेडियम में बिक रहे ओवर प्राइज़्ड स्नैक्स को दिखाया जिसमे, 50 रूपये के 'मैड एंगल्स' को 100 रुपये में बेचा जा रहा था, ताकि अधिक कमाई हो सके l 

वायरल वीडियो को देखने के बाद  यूजर्स जहां एक तरफ इसे लूट कह रहे है तो दूसरी ओर जनता का मानना है कि ये मनोरंजन में मौके तालशने का एक तरीका है l वही कई लोगो की मांग है कि मैचों में खाने-पीने की चीज़ो की कीमत फिक्स होनी चाहिए l ऐसे प्राइस बड़ाके नहीं बेचनी चाहिए l 

Bingo 2

अब IPL के मैचों के टिकट 500 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में हर दर्शक के लिए टिकट लेने के बाद खाने-पीने पर अतिरिक्त खर्च करना आसान नहीं होता, खासकर जब वही चीज़ें स्टेडियम के बाहर आधी कीमत में मिल जाती हैं। हाल ही में 20 रुपये की पानी की बोतल को 100 रुपये तक में बेचने जैसी ओवरचार्जिंग के मामले भी सामने आए हैं।

लेकिन इस बार IPL के मैच के दौरान स्टेडियम से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका दिया। इसमें 50 रुपये वाले मैड एंगल्स को 100 रुपये में बेचा जा रहा है।

वीडियो में एक महिला चिप्स का पैकेट दिखाती है, जिस पर 100 रुपये का स्टिकर लगा होता है। लेकिन जैसे ही वह स्टिकर हटाती है, पैकेट की असली कीमत 50 रुपये सामने आ जाती है। दरअसल, बाजार में भी यही चिप्स 50 रुपये में ही मिलता है।

क्रिकेट स्टेडियम में आमतौर पर बाहर का खाना पूरी तरह प्रतिबंधित होता है। ऐसे में अंदर खाने-पीने की चीजें बेचने वालों के पास कोई मुकाबला नहीं होता, और इसी वजह से वे मनमाने दाम वसूलते हैं। हालांकि, अगर आप हर खरीदारी पर बिल मांगें और शिकायत करें, तो इस पर कुछ हद तक दबाव बनाया जा सकता है। नियम के अनुसार MRP से ज्यादा कीमत वसूलना गैर-कानूनी है।

लेकिन सवाल ये है कि स्टेडियम के अंदर चीजें इतनी महंगी क्यों हो जाती हैं?

असल में, स्टेडियम के भीतर वेंडर्स के लिए तय कीमतों को लेकर कोई सख्त नियम लागू नहीं होता। इसी का फायदा उठाकर वे सामान्य चीजों को भी दोगुनी या उससे ज्यादा कीमत पर बेचते हैं, कुछ-कुछ सिनेमाघरों की तरह। कई बार ‘सर्विस-वेन्यू प्राइसिंग’ जैसे loopholes का सहारा लेकर भी कीमतें बढ़ा दी जाती हैं।

जब तक स्टेडियम में खाने-पीने की ओवरप्राइसिंग को लेकर सख्त नीतियां नहीं बनतीं, तब तक इस पर लगाम लगाना मुश्किल है। और यह समस्या सिर्फ क्रिकेट मैचों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट्स में भी वेंडर्स की ऐसी मनमानी साफ देखने को मिलती है।

यूजर्स कमेंट सेक्शन में जो बातें उठा रहे हैं, वो भी काफी हद तक सही लगती हैं, क्योंकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि हर कोई मौके का फायदा उठाने में लगा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हर जगह मानो “लूट मशीन” चल रही है, बस उससे बचकर रहना चाहिए।

Bingo 3

एक अन्य यूजर ने कहा कि सिनेमा हॉल और क्रिकेट मैदान जैसी जगहों पर ओवरचार्जिंग ज्यादा देखने को मिलती है। तीसरे यूजर का कहना था कि 100 रुपये तक तो फिर भी ठीक है, लेकिन कहीं-कहीं 500 रुपये तक वसूले जाते हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि हर कोई मौके का फायदा उठाना चाहता है, और यहां भी वही हो रहा है।

X पर नितिन प्रजापति (@Prajapat204) ने यह वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि आखिर क्रिकेट स्टेडियम में फूड पैकेट्स को दोगुनी कीमत पर क्यों बेचा जा रहा है—50 रुपये वाला BINGO MAD ANGLES सीधे 100 रुपये में! उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी लोगों के काफी दिलचस्प रिएक्शन देखने को मिले। वहीं, मिताली ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो पर कमेंट्स बंद कर रखे हैं।

About The Author

More News

सूरत में चुनावी पारा हाई, नामांकन वापसी के आखिरी दिन आप ने अपने सभी 111 उम्मीदवारों को फार्महाउस में किया ‘नजरबंद’

Top News

सूरत में चुनावी पारा हाई, नामांकन वापसी के आखिरी दिन आप ने अपने सभी 111 उम्मीदवारों को फार्महाउस में किया ‘नजरबंद’

सूरत। सूरत नगर निगम चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है। सियासी पारा काफी हाई है। आम...
राजनीति 
सूरत में चुनावी पारा हाई, नामांकन वापसी के आखिरी दिन आप ने अपने सभी 111 उम्मीदवारों को फार्महाउस में किया ‘नजरबंद’

यदि कार्यालय के लिए AAP वालों को जगह दी तो उसे तोड़ देंगे और..., सूरत में AAP कॉर्पोरेटर पायल साकरिया के भाजपा पर बड़े आरोप

स्थानीय स्वराज्य की चुनावी हवा पूरी तरह गर्म हो चुकी है। आज फॉर्म वापस लेने का आखिरी दिन है। ऐसे...
राजनीति 
यदि कार्यालय के लिए AAP वालों को जगह दी तो उसे तोड़ देंगे और..., सूरत में AAP कॉर्पोरेटर पायल साकरिया के भाजपा पर बड़े आरोप

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स से क्यों हैं नाराज़

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार शुरुआत करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब राजस्थान रॉयल्स (RR) की रणनीति...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स से क्यों हैं नाराज़

2.80 लाख वेतन, Z-प्लस सुरक्षा, और... बिहार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर सांसद बनने वाले नीतीश कुमार के लिए क्या-क्या बदला?

राज्यसभा के सदस्य बनने से नीतीश कुमार का न केवल निवास का पता बदला है, बल्कि उनका वेतन, सुविधाएं, भत्ते,...
राजनीति 
2.80 लाख वेतन, Z-प्लस सुरक्षा, और... बिहार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर सांसद बनने वाले नीतीश कुमार के लिए क्या-क्या बदला?

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.