- Hindi News
- राजनीति
- INDIA गठबंधन के बैठक के दौरान सीपीएम सांसद ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना
INDIA गठबंधन के बैठक के दौरान सीपीएम सांसद ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना
संसद सत्र की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में सोमवार सुबह उस समय असहज माहौल बन गया, जब वाम दलों के नेताओं ने राहुल गाँधी पर तीखी टिप्पड़ी की l बैठक समाप्त होते ही ठीक पहले सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास और सीपीएम सांसद पी. सनदोष ने केरल में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर आपत्ति जताई l
पलटवार में राहुल गाँधी ने सीपीएम को 'कम्युनिस्ट जनता पार्टी' कहा
सूत्रों के मुताबिक़, वामपंथी सांसदों ने राहुल गांधी के हालिया बयानों का हवाला देते हुए कहा कि ये इंडिया गठबंधन की एकता पर असर डाल सकता है दरअसल, विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पिछले सप्ताह केरल दौरे पर गए राहुल गांधी ने राज्य की सीपीएम सरकार पर तीखा प्रहार किया और सीपीएम तथा बीजेपी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया l
राहुल गांधी ने ये सवाल भी किया की ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करती है, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन के खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया l साथ ही राहुल गांधी ने सीपीएम को "कम्युनिटी जनता पार्टी" कहकर भी निशाना साधा
राहुल गांधी के बयानों को गैरज़रूरी बोलते हुए सीपीएम संसद जॉन ब्रिटास ने पलटवार में कांग्रेस को "कांग्रेस जनता पार्टी" कहा l सूत्रों के मुताबिक़, इस दौरान राहुल गांधी मुस्कुराते रहे और वामपंथी सांसदों से कहा कि इस मुद्दे पर अलग से चर्चा की जा सकती है l इस पर जॉन ब्रिटास ने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस टॉपिक पर अलग से बात करने की जरुरत नहीं है
बैठक में मौजूद अन्य दलों के नेताओं ने सीपीएम सांसदों से कहा कि इस बैठक का उद्देश्य संसद में विपक्ष की रणनीति तय करना है, न कि इस तरह के विवादों को सुलझाना। अधिकांश नेताओं की राय थी कि सीपीएम को इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए।
दरअसल, केरल विधानसभा चुनाव में सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुछ सीटों पर एनडीए के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में सीपीएम को जीत मिली थी, जबकि इस बार कांग्रेस के लिए बेहतर मौका माना जा रहा है। ऐसे में दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं।

