कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्या काम करती है?

Hindi Khabarchhe Picture
On

रविवार का दिन भारत के लिए सुनेहरा रहा, जिसे कोई भुल नहीं पाएगा, जहा कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी और तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम किया, पुरे देश में जश्न का माहौल रहा, इसी बिच टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है 

जिनमे स्टार बल्लेबाज ईशान किशन भी है, जहा टीम की विजय के बाद तिरंगो में लिपटे और नृत्य करते दिखाई दिए, लेकिन फैंस के बिच खिलाड़ी से ज़्यादा चर्चा उनकी गर्लफ्रेंड की रही, ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के बारे में जानने के लिए अब काफी लोग उत्सुक है, तो अब बात करते है उनके बारे में 

मैच में विजय प्राप्त करने के बाद ईशान किशन जश्न मानते नज़र आए, लेकिन इसी बिच ईशान की गर्लफ्रेंड स्टैंड्स से उतरकर मैदान पर आई l ईशान अपनी खुशी को छिपा नहीं पाए और स्टेडियम में अदिति को गले लगाकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं

Adit n ishan 1
freepressjournal.in

सबके सामने जताया प्यार

यही नहीं, क्रिकेटर अपनी लेडी लव के प्रति स्नेह व्यक्त करते भी नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं

कौन हैं अदिति?

अदिति हुंडिया जयपुर की निवासी हैं और पेशे से एक मॉडल व एंटरप्रेन्योर हैं। जयपुर में जन्मी और पली-बढ़ीं अदिति ने अपनी स्कूली शिक्षा इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर में दाखिला लिया

Adit hundiya
bombaytimes.com

इवेंट्स में लिया हिस्सा

रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति ने स्टूडेंट लाइफ के दौरान ही कॉलेज फैशन शो और स्थानीय इवेंट्स में भाग लेना शुरू कर दिया था, जिससे उनके पेजेंट करियर की शुरुआत हुई।

मिस इंडिया में लिया हिस्सा

साल 2017 में अदिति ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और फाइनलिस्ट बनने के बाद वह चर्चा में आ गईं। इसके एक साल बाद उन्हें मिस दिवा सुपरनेशनल का खिताब मिला। इसके बाद उन्होंने मिस सुपरनेशनल 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व किया

Adit hundiya 3
commons.wikimedia

लॉन्च किया अपना मेकअप लेबल

अपने छोटे लेकिन सफल पेजेंट करियर के बाद अदिति ने फैशन मॉडलिंग की ओर कदम बढ़ाया। कुछ साल पहले उन्होंने अपना फैशन और मेकअप लेबल भी लॉन्च किया, जिसे वह लगातार आगे बढ़ा रही हैं

Adit hundiya 2
femina.in

इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर 350K से अधिक फॉलोअर्स के साथ अदिति ने खुद को एक कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में भी स्थापित किया है

ईशान के साथ चर्चा में रहीं

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से अदिति का नाम ईशान के साथ जोड़ा जाता रहा है और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी मौजूदगी को कई लोगों ने उनके रिश्ते का एक तरह का सॉफ्ट लॉन्च भी माना।

 

 

 

About The Author

More News

25 से ज्यादा नए बदलावो के साथ लॉन्च हुई नई Verna, जान लीजिए कीमत

Top News

25 से ज्यादा नए बदलावो के साथ लॉन्च हुई नई Verna, जान लीजिए कीमत

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारत में Hyundai Verna के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस कार की...
टेक और ऑटाे 
25 से ज्यादा नए बदलावो के साथ लॉन्च हुई नई Verna, जान लीजिए कीमत

कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्या काम करती है?

रविवार का दिन भारत के लिए सुनेहरा रहा, जिसे कोई भुल नहीं पाएगा, जहा कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम...
खेल 
कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्या काम करती है?

72 वर्ष के बाद चैत्र नवरात्र में दुर्लभ संयोग, जानिये घटस्थापना का मुहूर्त

इस साल 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र मनाए जाएंगे। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस में प्रतिपदा तिथि...
धर्म ज्योतिष 
72 वर्ष के बाद चैत्र नवरात्र में दुर्लभ संयोग, जानिये घटस्थापना का मुहूर्त

'मुश्किल वक्त में जय शाह ने साथ दिया...', जीत के बाद गंभीर भावुक; द्रविड़-लक्ष्मण को...

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत को भारतीय क्रिकेट के उन...
खेल 
'मुश्किल वक्त में जय शाह ने साथ दिया...', जीत के बाद गंभीर भावुक; द्रविड़-लक्ष्मण को...

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.