कमल हासन का ट्रम्प को ओपन लेटर- अपने देश पर ध्यान दो, भारत अपने फैसले खुद लेता है, विदेशी सरकार का ऑर्डर नहीं मानते

Hindi Khabarchhe Picture
On

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहा जंग अब और तेज होता जा रहा है। संकट गहराता जा रहा है। तेल संकट को देखते हुए केंद्र सरकार सभी तेल कंपनियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रही है। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान जिसमें उन्होंने भारत को रूस से 30 दिन के लिए तेल खरीदने की छूट दी है, इस पर देश में काफी बवाल मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियां भी सरकार पर आक्रामक हो गई है। इधर, अभिनेता कमल हासन ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक ओपन लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने भारत की बजाय अपने देश पर ध्यान देने की नसीहत दी है। ऐसा माना जा रहा है कि कमल हासन ने डोनाल्ड ट्रम्प की उस नसीहत पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने भारत को रशिया से तेल लेने की छूट दी है। कमल हासन ने अपने X अकाउंट पर यह लिखा है-

‘सेवा में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। माननीय राष्ट्रपति जी, हम भारत के लोग एक आजाद और अपने फैसले खुद लेने वाले देश के नागरिक हैं। अब हम किसी दूसरे देश से ऑर्डर नहीं लेते। कृपया अपने काम से काम रखें। देशों के बीच आपसी सम्मान ही दुनिया में शांति बनाए रखने का सही तरीका है। हम आपके देश और वहां के लोगों के लिए शांति और तरक्की की कामना करते हैं। कमल हासन- एक प्राउड भारतीय नागरिक। संस्थापक- मक्कल नीधि माइअम।'

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के बंद होने से गहरा रहा है तेल का संकट

बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जंग के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की 20% तेल सप्लाई होती है। ऐसे में भारत में भी तेल के दाम बढ़ने का अनुमान था। इसी बीच भारत को 3 अप्रैल तक रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है।

कमल हासन के इस पोस्ट पर लोगों के अलग-अलग विचार

अब अभिनेता कमल हासन की पोस्ट सामने आने के बाद लोगों के अलग-अलग विचार आ रहे हैं। कई यूजर्स ये सवाल उठा रहे हैं कि कमल हासन आखिर किस हैसियत से इंडिया की तरफ से बयान दे रहे हैं। कई लोग इसे ड्रामा कह रहे हैं तो कुछ का ये भी कहना है कि भारत को किसी भी देश की तरफ से कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है, जैसा कि कमल ने पोस्ट में कहा है।

About The Author

More News

25 से ज्यादा नए बदलावो के साथ लॉन्च हुई नई Verna, जान लीजिए कीमत

Top News

25 से ज्यादा नए बदलावो के साथ लॉन्च हुई नई Verna, जान लीजिए कीमत

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारत में Hyundai Verna के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस कार की...
टेक और ऑटाे 
25 से ज्यादा नए बदलावो के साथ लॉन्च हुई नई Verna, जान लीजिए कीमत

कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्या काम करती है?

रविवार का दिन भारत के लिए सुनेहरा रहा, जिसे कोई भुल नहीं पाएगा, जहा कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम...
खेल 
कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्या काम करती है?

72 वर्ष के बाद चैत्र नवरात्र में दुर्लभ संयोग, जानिये घटस्थापना का मुहूर्त

इस साल 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र मनाए जाएंगे। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस में प्रतिपदा तिथि...
धर्म ज्योतिष 
72 वर्ष के बाद चैत्र नवरात्र में दुर्लभ संयोग, जानिये घटस्थापना का मुहूर्त

'मुश्किल वक्त में जय शाह ने साथ दिया...', जीत के बाद गंभीर भावुक; द्रविड़-लक्ष्मण को...

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत को भारतीय क्रिकेट के उन...
खेल 
'मुश्किल वक्त में जय शाह ने साथ दिया...', जीत के बाद गंभीर भावुक; द्रविड़-लक्ष्मण को...

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.