भारत के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई हुई बंद

Hindi Khabarchhe Picture
On

अमेरिका -इजराइल कनफ्लिक्ट के कारण हॉर्मुज जलमार्ग रूट से होने वाली गैस की सप्लाई ठप हो गई l जिसकी वजह से देश में घरेलु गैस की कमी हो रही है l

दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगाया है, गैस सप्लाई ठप होने की वजह से कई शहरों के रेस्टोरेंट और होटल बंद होने की कगार पर आ गए है 

गैस सहित जरुरी चीज़ो की जमा खोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 'आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955' लागू कर दिया गया है l छोटे होटल और भोजनालय चलाने वाले कारोबारियों द्वारा सरकार से सप्लाई चालु करने की मांग की गई है 

gas cylinder
livemint.com

कमोडिटी एक्ट लागू होने के बाद 4 कैटेगरी में गैस बंटेगी

पहली केटेगरी: इसमें घर की किचन की गैस (PNG) और गाड़ियों में डालने वाली CNG शामिल है, इन्हे पहले जैसे ही पूरी गैस मिलती रहेगी l 

दूसरी काटेगोरी: खाद बनाने वाली फक्ट्रियों को तक़रीबन 70% गैस उपलब्ध कराई जाएगी l बस उन्हें प्रमाण देना होगा की गैस का उपयोग खाद बनाने में ही हुआ है l 

तीसरी कैटेगरी: नेशनल ग्रिड से जुड़ी चाय की फक्ट्रियों और दूसरे बड़े उद्योगों को उनकी आवश्यकता की लगभग 80% गैस मिलेगी 

चौथी कैटेगरी: शहरों के गैस नेटवर्क से जुड़े छोटे कारखानों, होटल को भी पहले की तरह पुराने खपत के आधार पर करीब 80% गैस उपलब्ध कराई जाएगी

gas cylinder 3

आवश्यक वस्तु अधिनियम क्या है?

इसे एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 भी कहा जाता है, ये एक ऐसा कानून है जो सरकार को ये अधिकार देता है की वो किसी भी आवश्यक सामग्री जैसे- अनाज, अनाज, दालें, खाने का तेल, दवाइयां या ईंधन की आपूर्ति और कीमतों को नियंत्रित कर सके l इसे सरल भाषा में जमाखोरी रोकने वाला कानून भी कहा जा सकता है 

जब किसी चीज की किल्लत होने लगती है या उसकी कीमतों में काफी बढ़ोतरी होने लगती है, तो सरकार इस कानून को लागू कर देती है l इसके चलते व्यापारियों के लिए स्टॉक की एक सिमा तय कर दी जाती है, जिससे वे के तय लिमिट से ज्यादा सामान गोदामों में स्टोर करके नहीं रख सकते 

 

About The Author

More News

INDIA गठबंधन के बैठक के दौरान सीपीएम सांसद ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

Top News

INDIA गठबंधन के बैठक के दौरान सीपीएम सांसद ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

संसद सत्र की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में सोमवार सुबह उस समय असहज...
राजनीति 
INDIA गठबंधन के बैठक के दौरान सीपीएम सांसद ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

भारत के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई हुई बंद

अमेरिका -इजराइल कनफ्लिक्ट के कारण हॉर्मुज जलमार्ग रूट से होने वाली गैस की सप्लाई ठप हो गई l जिसकी वजह...
राष्ट्रीय  
भारत के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई हुई बंद

25 से ज्यादा नए बदलावो के साथ लॉन्च हुई नई Verna, जान लीजिए कीमत

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारत में Hyundai Verna के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस कार की...
टेक और ऑटाे 
25 से ज्यादा नए बदलावो के साथ लॉन्च हुई नई Verna, जान लीजिए कीमत

कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्या काम करती है?

रविवार का दिन भारत के लिए सुनेहरा रहा, जिसे कोई भुल नहीं पाएगा, जहा कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम...
खेल 
कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्या काम करती है?

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.