यूपी में सीएम योगी का आदेश: होली से पहले मिले वेतन, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabarchhe Picture
On

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन देने का ऐलान किया है। 2, 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा, इसके अलावा 3 मार्च 2026 को सभी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। इस बार की होली खुशियों की सौगात लेकर आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी का वेतन होली से पहले ही उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस फैसले से न केवल नियमित कर्मचारी, बल्कि आउटसोर्सिंग, संविदा और सफाईकर्मी भी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वेतन वितरण में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आदेश दिया है कि हर श्रेणी के कर्मियों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि वे अपने परिवार के साथ बिना किसी चिंता के होली मना सकें। सरकार का मानना है कि समय पर वेतन मिलने से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि त्योहार के सीजन में बाजारों में भी खरीदारी और रौनक देखने को मिलेगी।

वेतन के साथ-साथ सरकार ने छुट्टियों का भी कैलेंडर स्पष्ट कर दिया है। प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। खास बात यह है कि 1 मार्च को रविवार होने के कारण कर्मचारियों को 4 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2026 के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत 3 मार्च 2026 को सभी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। सरकार के इस कदम का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। 

About The Author

More News

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

Top News

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इंस्टाग्राम पर उनके 100...
राष्ट्रीय  
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाली पहली राष्ट्रपति; बोलीं- जय हिंद, जय भारत

जैसलमेर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट...
राष्ट्रीय  
फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाली पहली राष्ट्रपति; बोलीं- जय हिंद, जय भारत

सरकार लड़कियों को मुफ़्त एंटी-कैंसर HPV वैक्सीन देगी, PM मोदी 28 को लॉन्च करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर से HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) के खिलाफ़ देश भर में वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू करने...
चर्चा पत्र 
सरकार लड़कियों को मुफ़्त एंटी-कैंसर HPV वैक्सीन देगी, PM मोदी 28 को लॉन्च करेंगे

यूपी में सीएम योगी का आदेश: होली से पहले मिले वेतन, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन देने का ऐलान किया है। 2,...
राजनीति 
यूपी में सीएम योगी का आदेश: होली से पहले मिले वेतन, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.