इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

Hindi Khabarchhe Picture
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इंस्टाग्राम पर उनके 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर बन गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी उनसे अभी काफी पीछे हैं। ट्रम्प इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। ट्रम्प के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यही नहीं, दुनिया के 5 बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। मोदी ने नवंबर 2014 में इंस्टाग्राम ज्वॉइन किया था। उन्होंने अपनी पहली फोटो म्यांमार में आयोजित आसियान समिट से पोस्ट की थी। इंस्टाग्राम जॉइन करने के कुछ ही घंटों के भीतर उनके अकाउंट पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। दुनिया के अन्य नेताओं की बात करें तो इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं। इनके बाद ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

आठ साल पहले ही एक करोड़ फॉलोअर्स हो चुके थे

बता दें कि 2017-2018 के दौरान नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। यह उपलब्धि हासिल करते ही वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं में शामिल हो गए। 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े। 2020 तक उनका अकाउंट लगभग 40 मिलियन यानी 4 करोड़ फॉलोअर्स तक पहुंचा। कोविड-19 के दौरान उनके संदेशों और अभियानों ने फॉलोअर्स तेजी से बढ़ाए। इंस्टा पर फॉलोअर्स बढ़ने का उनका यह सिलसिला लगातार बढ़ता रहा। 2022 तक उनके फॉलोअर्स 70 मिलियन तक पहुंच गए। वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में टॉप पर आए। 2024 में पीएम मोदी ने 90 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया। इस माइलस्टोन के साथ वे इंस्टा पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पॉलिटिकल लीडर बने। उनकी पोस्ट को लाखों-करोड़ों लाइक्स मिलना आम बात हो गई।

सोशल मीडिया X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह उपलब्धि दो साल पहले ही हासिल कर चुके हैं। 2024 में ही 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था। इस वक्त उनके X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

About The Author

More News

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

Top News

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इंस्टाग्राम पर उनके 100...
राष्ट्रीय  
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाली पहली राष्ट्रपति; बोलीं- जय हिंद, जय भारत

जैसलमेर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट...
राष्ट्रीय  
फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाली पहली राष्ट्रपति; बोलीं- जय हिंद, जय भारत

सरकार लड़कियों को मुफ़्त एंटी-कैंसर HPV वैक्सीन देगी, PM मोदी 28 को लॉन्च करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर से HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) के खिलाफ़ देश भर में वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू करने...
चर्चा पत्र 
सरकार लड़कियों को मुफ़्त एंटी-कैंसर HPV वैक्सीन देगी, PM मोदी 28 को लॉन्च करेंगे

यूपी में सीएम योगी का आदेश: होली से पहले मिले वेतन, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन देने का ऐलान किया है। 2,...
राजनीति 
यूपी में सीएम योगी का आदेश: होली से पहले मिले वेतन, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.