न हवा भरने का झंझट, न पंक्चर का डर, आ गए 'कचरे' से बने शानदार एयरलेस टायर

Hindi Khabarchhe Picture
On

नई दिल्ली। वो दिन दूर नहीं जब सड़कों पर न तो टायर पंक्चर होने का डर होगा और न ही हवा चेक कराने की झंझट। दुनिया की प्रसिद्ध टायर निर्माता कंपनी Michelin ने ऑटोमोबाइल जगत में एक क्रांतिकारी बदलाव की नींव रखी है। कंपनी ने ऐसे 'एयरलेस' यानी बिना हवा वाले टायर बनाया है, जो न केवल पंक्चर-प्रूफ हैं, बल्कि 'कचरे' को रीसाइकिल करके तैयार किए गए हैं। इससे लोगों की जिंदगी आसान होगी। कार का रखरखाव भी सस्‍ता हो जाएगा।

airfree1
aajtak.in

क्या है UPTIS तकनीक

इस तकनीक को 'यूनिक पंक्चर-प्रूफ टायर सिस्टम' (UPTIS) नाम दिया गया है। इन टायरों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें बनाने में करीब 46 प्रतिशत रीसाइकिल सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। दिखने में ये टायर पारंपरिक टायरों से काफी अलग और स्टाइलिश हैं। इसको बनाने में प्लास्टिक मैट्रिक्स के साथ 'ग्लास फाइबर' का इस्तेमाल किया गया है। इसकी विशेष इंजीनियरिंग की वजह से टायर की बाहरी परत लचीली बनी रहती है, जबकि अंदरूनी ढांचा इतना मजबूत होता है कि वह बिना हवा के भी गाड़ी का पूरा वजन सह लेता है।

airfree2
aajtak.in

पर्यावरण के लिहाज से यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में हर साल लगभग 18 प्रतिशत टायर समय से पहले ही खराब होकर कचरा बन जाते हैं, क्योंकि वे पंक्चर हो जाते हैं या उनमें हवा का दबाव सही नहीं होता। मिशेलिन के ये एयरलेस टायर इस कचरे को कम करने में सक्षम हैं। हाल ही में म्यूनिख ऑटो शो में इन टायरों का सफल प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नवाचार ऑटो इंडस्ट्री की पूरी सूरत बदलने की ताकत रखता है।

पिछले कई दशक से कंपनी इन टायरों को बनाने में लगी है। अभी इन्‍हें बाजार में उपलब्‍ध होने में दो से तीन साल का समय और लग सकता है। मिशेलिन को उम्‍मीद है कि अगले 30 सालों में वह सिर्फ एयरलेस टायर ही बनाएगी। इन्‍हें बनाने में 100 फीसदी रीसाइकिल्‍ड मटीरियल का इस्‍तेमाल किया जाएगा।

About The Author

More News

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक: केरल हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई कड़ी फटकार

Top News

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक: केरल हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई कड़ी फटकार

केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार, 26 फरवरी को फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर अंतरिम रोक...
मनोरंजन 
'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक: केरल हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई कड़ी फटकार

दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को FIR की कॉपी देने का आदेश

राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु...
राष्ट्रीय  
दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को FIR की कॉपी देने का आदेश

न हवा भरने का झंझट, न पंक्चर का डर, आ गए 'कचरे' से बने शानदार एयरलेस टायर

नई दिल्ली। वो दिन दूर नहीं जब सड़कों पर न तो टायर पंक्चर होने का डर होगा और न ही...
टेक और ऑटाे 
न हवा भरने का झंझट, न पंक्चर का डर, आ गए 'कचरे' से बने शानदार एयरलेस टायर

डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी एक ट्रांसपेरेंट लीडर साबित हो रहे हैं

(उत्कर्ष पटेल) आज गुजरात के पॉलिटिकल एरिया में हर्ष संघवी का नाम एक भरोसेमंद और काबिल पर्सनैलिटी के तौर पर...
ओपिनियन 
डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी एक ट्रांसपेरेंट लीडर साबित हो रहे हैं

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.