सूरत अब एक कदम होगा और आगे… मनपा कमिश्नर कई योजनाओं पर कर रहे काम, ताकि बदले ‘शहर की तस्वीर’

Hindi Khabarchhe Picture
On

सूरत। सूरत महानगरपालिका के नए कमिश्नर एम नागराजन ‘सूरत की तस्वीर’ बदलने का मन बना चुके हैं। वे सूरत को केवल स्मार्ट सिटी के रूप में ही नहीं बल्कि इसे आधुनिक महानगर बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। वे शिक्षा, कचरा प्रबंधन, बारिश में जलभराव समेत अनेक योजनाओं पर जरूरी कदम उठाने जा रहे हैं। मनपा कमिश्नर शिक्षा समिति के शैक्षणिक भ्रमण में हुई अव्यवस्था के बाद सख्त योजना, मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए  प्री-मानसून कार्यवाही, स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ‘सूखा शनिवार’ जैसे अभियान शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

ये सभी कदम सूरत की तस्वीर बदलन में अहम भूमिका निभाएंगे। सूरत की पुरानी और प्रतिष्ठित ग्रांटेड स्कूलें, जैसे भुल्का भवन और आईपी सवाणी, आर्थिक संकट के कारण बंद होने की कगार पर थीं। इन स्कूलों को बचाने के लिए मनपा ने ‘मिशन संजीवनी’ के तहत ‘सुमन ग्रांटेड मॉडल’ लागू किया है। इस हाइब्रिड मॉडल में शिक्षकों का 100% वेतन राज्य सरकार वहन करेगी। वहीं, भवनों का नवीनीकरण, आधुनिक प्रयोगशालाएं और अन्य आधारभूत सुविधाएं मनपा उपलब्ध कराएगी। सबसे बड़ा फायदा फीस में मिलेगी। छात्रों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं बहुत कम फीस में मिल सकेंगी। मनपा इन स्कूलों में कक्षा 11-12वीं में विज्ञान और कॉमर्स भी शुरू करने की तैयारी में है। यह मॉडल पूरे गुजरात के लिए शिक्षा क्षेत्र में एक उदाहरण बन सकता है।

प्री-मानसून एक्शन प्लान: अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

मानसून से पहले बड़े प्लान को अमल में लाने की तैयारी

मानसून में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हर साल देखने को मिलती है। इसके लिए कमिश्नर ने 96 दिन पहले ही एक कार्ययोजना तैयार की है। नालों की सफाई, ड्रेनेज लाइन की डी-सिल्टिंग और कैचपिट जांच के लिए सख्त समयसीमा तय की गई है। साथ ही इस बार मनपा ने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम अपनाया है, जिसमें हर कार्य के फोटो और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। सभी 9 जोन के अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि लापरवाही से जलभराव होने पर सीधे कार्रवाई होगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क किया गया है, ताकि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हो सके। 

 ‘सूखा शनिवार’ अभियान बन रहा है कारगर

स्वच्छा भारत मिशन के तहत सूरत को फिर देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए ‘सूखा शनिवार’ अभियान शुरू किया गया है। हर शनिवार मनपा की टीमें सोसायटियों और व्यावसायिक इकाइयों से केवल प्लास्टिक और सूखा कचरा एकत्र करती हैं। हाल ही में विभिन्न जोनों से 1500 किलो से अधिक प्लास्टिक इकट्ठा कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा गया।

About The Author

More News

डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी एक ट्रांसपेरेंट लीडर साबित हो रहे हैं

Top News

डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी एक ट्रांसपेरेंट लीडर साबित हो रहे हैं

(उत्कर्ष पटेल) आज गुजरात के पॉलिटिकल एरिया में हर्ष संघवी का नाम एक भरोसेमंद और काबिल पर्सनैलिटी के तौर पर...
ओपिनियन 
डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी एक ट्रांसपेरेंट लीडर साबित हो रहे हैं

30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सरकारी अधिकारी, फिर घर पर छापे पड़े तो जहां देखो वहां नोटों के ढेर थे

बुधवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी ने कटक सर्कल माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती के भुवनेश्वर...
राष्ट्रीय  
30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सरकारी अधिकारी, फिर घर पर छापे पड़े तो जहां देखो वहां नोटों के ढेर थे

कोटेश्वर गुरुकुल का स्वामी महिला के साथ होटल में पकड़ा गया

स्वामीनारायण संप्रदाय अक्सर विवादों में बना रहता है। कभी स्वामीनारायण संप्रदाय के संतों के बयानों के कारण तो कभी उनके...
राष्ट्रीय  
कोटेश्वर गुरुकुल का स्वामी महिला के साथ होटल में पकड़ा गया

IAS अधिकारी ने बिना किसी खर्च के कलेक्टर चैंबर में ही कर लिए शादी

उत्तर प्रदेश के बरेली की IAS अधिकारी अदिति वार्ष्णेय के शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया है। अदिति...
राष्ट्रीय  
IAS अधिकारी ने बिना किसी खर्च के कलेक्टर चैंबर में ही कर लिए शादी

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.