दिल्ली शराब नीति मामले में अदालत का बड़ा फैसला, केजरीवाल-सिसोदिया सीबीआई केस में बरी, केजरीवाल बोले- जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई

Hindi Khabarchhe Picture
On

नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आदलत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने इन दोनों को बरी कर दिया है। शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि दोनों के खिलाफ आरोप साबित नहीं होते हैं। इस मामले में सीबीआई ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अब कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बरी कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि हजारों पन्नों की चार्जशीट में कई खामियां हैं और उसमें लगाए गए आरोप किसी गवाह या बयान से साबित नहीं होते। सीबीआई सिसोदिया के खिलाफ भी मामला साबित नहीं कर पाई। वहीं कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम बिना किसी ठोस सबूत के जोड़ा गया। जब मामला किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़ा हो, तब बिना पुख्ता सामग्री के आरोप लगाना कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है। इधर, फैसला आने के बाद कोर्ट के बाहर केजरीवाल मीडिया से बात करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से जिस तरह से भाजपा शराब घोटाला कर रही थी। हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए। हम हमेशा कहते थे कि हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। 

kejriwal
ndtv.in

आजाद भारत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र

इधर, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया। आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। हमारे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दो साल तक जेल में रखा गया। हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 

मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई 

उन्होंने आगे कहा कि मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है, आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से खिलवाड़ मत कीजिए देश के साथ। इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए, अच्छे काम कीजिए। वहीं, कोर्ट के फैसले पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें एक बार फिर गर्व हो रहा हैं अपने संविधान पर और बीआर अंबेडकर पर, जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया।

About The Author

More News

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

Top News

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इंस्टाग्राम पर उनके 100...
राष्ट्रीय  
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के पहले ऐसे लीडर; ट्रम्प को भी पछाड़ा 

फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाली पहली राष्ट्रपति; बोलीं- जय हिंद, जय भारत

जैसलमेर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट...
राष्ट्रीय  
फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में द्रौपदी मुर्मू ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाली पहली राष्ट्रपति; बोलीं- जय हिंद, जय भारत

सरकार लड़कियों को मुफ़्त एंटी-कैंसर HPV वैक्सीन देगी, PM मोदी 28 को लॉन्च करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर से HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) के खिलाफ़ देश भर में वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू करने...
चर्चा पत्र 
सरकार लड़कियों को मुफ़्त एंटी-कैंसर HPV वैक्सीन देगी, PM मोदी 28 को लॉन्च करेंगे

यूपी में सीएम योगी का आदेश: होली से पहले मिले वेतन, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन देने का ऐलान किया है। 2,...
राजनीति 
यूपी में सीएम योगी का आदेश: होली से पहले मिले वेतन, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.