- Hindi News
- राजनीति
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने 4 बड़ी मांगें कीं
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने 4 बड़ी मांगें कीं
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने गुरुवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने चुनाव आयोग में आंतरिक मतभेदों और SIR के मुद्दे पर CEC ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया था। दीपके ने तीखे प्रहार करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त के पद के लिए योग्य नहीं हैं, बल्कि देश के गद्दार हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को देश का सबसे बड़ा गद्दार बताया। उनके इस्तीफे की मांग के लिए आज से देशव्यापी आंदोलन शुरू होगा, जिसकी शुरुआत मुंबई के शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 से होगी। दीपके ने सभी नागरिकों से विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की और जोर देकर कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य देश के लोकतंत्र की रक्षा करना है।
दीपके ने कहा कि यह तानाशाही के अलावा और कुछ नहीं है। यह डर है, सिर्फ डर. वे जानते हैं कि देश नाराज है और अब चुप नहीं रहेगा। इसलिए वे धमकियां दे रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि जो कोई विरोध करेगा, उसे तीन दिन बाद ही जमानत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने क्या कहा? अगर आप विरोध करते हैं, तो याद रखें कि विरोध करने के लिए बाहर निकलने से पहले जान लें कि जमानत तीन दिन बाद ही मिलेगी।
अभिजीत दीपके की चार प्रमुख मांगें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए।
SIR प्रक्रिया रोकी जाए।
2025 की मतदाता सूची का उपयोग करके चुनाव कराया जाए।
नए CEC की नियुक्ति के लिए एक स्वतंत्र संस्था का गठन किया जाना चाहिए।
CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि, हम शुक्रवार से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। हमारी मांगें हैं कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए, SIR प्रक्रिया रोकी जाए, 2025 की मतदाता सूची का उपयोग करके चुनाव कराया जाए और नए CEC का चयन स्वतंत्र संस्था द्वारा किया जाए। उन्होंने बताया कि जब तक CEC अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
मुंबई में विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मिलने को लेकर अभिजीत दीपके ने कहा कि, अगर देवेंद्र फडणवीस शिवाजी पार्क में राजनीतिक रैली कर सकते हैं, तो हम विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकते? विरोध प्रदर्शन मूल रूप से सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ असहमति व्यक्त करने का तरीका है। एक नागरिक के तौर पर मुझे ऐसा करने का अधिकार है। दीपके ने यह भी बताया कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो अक्टूबर के अंत से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। अभिजीत दीपके के अलावा, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अन्य पदाधिकारी भी मुंबई पहुंच गए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस की ओर से पूरा सहयोग मिलने का विश्वास व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि पहले कांग्रेस पार्टी के समर्थन में यहां जो प्रदर्शन हुए थे, तब पुलिस ने पूरा सहयोग किया था। इसलिए मुझे लगता है कि हमारा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण है, सफल रहेगा और पुलिस इसमें पूरा सहयोग देगी।

