जय शाह: शांत, संयमी और लक्ष्य पर केंद्रित व्यक्तित्व

Nilesh Parmar Picture
On

(उत्कर्ष पटेल)

जय शाह (Jay Shah) एक ऐसा नाम है जिसने कम उम्र में ही वैश्विक क्रिकेट नेतृत्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। मात्र 36 वर्ष की आयु में  इन्टरनेशल क्रिकेट काउन्सिल (ICC) के चेयरमैन बनने वाले जय शाह इतिहास के सबसे युवा चेयरमैन हैं। यह उनकी मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है।

जय शाह का व्यक्तित्व शांत, संयमी और लक्ष्य पर केंद्रित है। वे तेज़ी से निर्णय लेने वाले, तथ्यों के आधार पर सोचने वाले और आधुनिक तकनीक को अपनाने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उनकी सादगी और पेशेवर कार्यशैली उन्हें सभी के बीच स्वीकृत और क्रिकेट जगत में लोकप्रिय बनाती है। जय शाह अनुशासन, जिम्मेदारी और नेतृत्व जैसे मूल्यों को महत्व देते हैं, जो उन्हें उनके पिता और देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिले संस्कारों से प्राप्त हुए हैं।

16

बोर्ड ओफ कन्ट्रोल फोर क्रिकेट इन इन्डिया (BCCI) के सचिव के रूप में जय शाह ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2022 में इन्डियन प्रिमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स का रिकॉर्ड तोड़ सौदा (48,390 करोड़ रुपये) उनके नेतृत्व में हुआ, जिसने IPL को दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिकेट लीगों में शामिल कर दिया।

19

इसके अलावा वीमेन्स प्रिमियर लीग (WPL) की शुरुआत भी उनकी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे महिला क्रिकेट को नई पहचान मिली और महिला खिलाड़ियों को दुनिया के सबसे अच्छे भुगतान वाले मंचों में से एक मिला।

18

एशियल क्रिकेट काउन्सिल (ACC) के अध्यक्ष के रूप में भी जय शाह ने एशियाई क्रिकेट को नई दिशा दी। उन्होंने नई प्रतियोगिताओं की शुरुआत की और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। ICC की फाइनेंस और कमर्शियल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

20

जय शाह के कार्यकाल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर मैच फीस मिली। टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए और भारत में विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों का सफल आयोजन हुआ। इन उपलब्धियों के लिए उन्हें “स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर”, “गेम चेंजर ऑफ द ईयर” और “एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन” जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले हैं।

17

क्रिकेट जगत में जय शाह का व्यक्तित्व एक आदर्श नेता का उदाहरण है। उनमें दूरदर्शिता, मेहनत, आधुनिक सोच और खेल के प्रति गहरा प्रेम दिखाई देता है। वे क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं, बल्कि दुनिया को जोड़ने वाली शक्ति के रूप में देखते हैं। उनके नेतृत्व में क्रिकेट और अधिक लोकप्रिय हो रहा है और युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।

21

जय शाह जैसे युवा, दृढ़ निश्चयी और सक्षम व्यक्तित्व भारतीय खेल जगत के लिए गर्व की बात हैं। उनसे यह प्रेरणा मिलती है कि सच्ची मेहनत और स्पष्ट दृष्टि से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जय शाह गुजरात से हैं, इसलिए हम सभी गुजरातियों के लिए यह गर्व की बात है।

(लेखक एक प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवक और khabarchhe.com के संस्थापक हैं।)

About The Author

More News

AAP सांसद राघव चड्डा ने उठया मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा, इनकमिंग कॉल बंद होने की भी बात कही

Top News

AAP सांसद राघव चड्डा ने उठया मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा, इनकमिंग कॉल बंद होने की भी बात कही

मोबाइल रिचार्ज के विषय पर देश में के एक नया नया मुद्दा उठ गया है, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी...
राष्ट्रीय  
AAP सांसद राघव चड्डा ने उठया मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा, इनकमिंग कॉल बंद होने की भी बात कही

नासिक में 20 लाख की रिश्वत लेते GST के दो अधिकारी गिरफ्तार

महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की मुंबई इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिक में ₹20 लाख की रिश्वत...
राष्ट्रीय  
नासिक में 20 लाख की रिश्वत लेते GST के दो अधिकारी गिरफ्तार

13 साल से कोमा में है बेटा, सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु मामले में एक अहम फैसला सुनाया l 13 साल से  कोमा से जूझ रहे...
राष्ट्रीय  
13 साल से कोमा में है बेटा, सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक: 4 साल में ही टूटा घर, सहेली के पूर्व पति से की थी शादी

साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हंसिका...
मनोरंजन 
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक: 4 साल में ही टूटा घर, सहेली के पूर्व पति से की थी शादी

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.