- Hindi News
- मनोरंजन
- क्या ‘रामायण’ के सीन हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं? टीज़र में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसे विजुअल्स पर उठे सव...
क्या ‘रामायण’ के सीन हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं? टीज़र में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसे विजुअल्स पर उठे सवाल
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘रामायण’ से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीज़र में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी देखने को मिला, जिसकी कई लोगों ने प्रशंसा की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने आरोप लगाया कि फिल्म के सीन हॉलीवुड फिल्मों की नकल हैं।
टीज़र में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूज़र्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे। कुछ लोगों ने इसे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया। राक्षसों की डिज़ाइन और कुछ शॉट्स को ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी बताया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूज़र ने लिखा कि, ‘रामायण’ फिल्म का टीज़र कल रिलीज़ किया गया था। बजट 4,000 करोड़ रुपये है, जबकि इस छोटे से टीज़र में कई शॉट्स ऐसे हैं जो हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किए हुए लगते हैं। सवाल यह है कि क्या इतनी महंगी फिल्म में कॉपी किए गए शॉट्स से दर्शकों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?
जबकि एक अन्य यूज़र ने लिखा कि, ‘रामायण’ में सीन ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’, ‘द डार्क नाइट’ और ‘ड्यून: पार्ट टू’ जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूज़र ने इसका विरोध किया और कहा कि ‘बाहुबली’ में भी कई सीन ऐसे हैं जो विभिन्न हॉलीवुड फिल्मों से समानता रखते हैं।
‘रामायण: पार्ट-1’ की स्टार कास्ट बेहद दमदार है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ साईं पल्लवी माता सीता के रूप में, यश रावण की भूमिका में, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नज़र आएंगे। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञों को एक साथ लाया गया है। फिल्म का संगीत प्रसिद्ध हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं।D

