- Hindi News
- राष्ट्रीय
- 'बेटी हुई है' कार पर चिपकाया पोस्टर और पूरे शहर में कर दिया ‘एनाउंस’
'बेटी हुई है' कार पर चिपकाया पोस्टर और पूरे शहर में कर दिया ‘एनाउंस’
बात है एक दिन पहले की जहा देहरादून की सड़को पर कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसे वहा लोग देखकर ख़ुशी महसूस कर रहे थे. ये दृश्य था उन गाड़ियों का, जिसमे बेटी होने की ख़ुशी साझा की गई l बेटी के आने के बाद परिवार इतना प्रसन्न हुआ कि पुरे शहर में एनाउंस करने का सोचा l तो एकदम अलग अंदाज़ में अपनी ख़ुशी जाहिर की
https://www.instagram.com/reel/DWtsLCQE_xj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
लेकिन कैसे बताएंगे? पूरे शहर तक ये खबर पहुंचाने के लिए इस परिवार ने कार पर 'बेटी हुई है' के पोस्टर लगाए थे l गुलाबी रंग के इस पोस्टर को हर कोई पढ़ रहा था l ये कार जिधर - जिधर गई, वहां-वहां लोगो ने इस खुशी को साझा किया l विशेष बात ये भी है कि इन पोस्टर को घर की कई गाड़ियों में लगाया गया था l
इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां कई लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग समाज की सोच पर भी अपनी राय रख रहे हैं। कुछ खास कमेंट्स इस तरह हैं
अगर “लड़का हुआ है” लिखा होता, तो शायद गुस्से वाले रिएक्शन आते।
अगर ये बात हमारे देश में आम होती, तो भारत आज और ज्यादा विकसित होता।
कुछ ही परिवार बेटियों के हकदार होते हैं।
इस बदली हुई सोच वाली नई जनरेशन से मुझे प्यार है।

