दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुसी

Hindi Khabarchhe Picture
On

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर एक बड़ी चूक सामने आई है, जब एक अज्ञात सफेद टाटा सिएरा कार मॉल रोड स्थित बंद रहने वाले गेट को तोड़कर VIP एंट्री से अंदर घुस गई. कार उत्तर प्रदेश नंबर की थी और तेज रफ्तार में विधानसभा परिसर में दाखिल हुई थी.

कार सवार स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि वो गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक जोर की आवाज सुनाई दी. उन्होंने देखा कि एक सफेद टाटा सिएरा कार गेट तोड़कर अंदर घुसी हुई थी. चश्मदीदों के अनुसार, कार तेजी से अंदर आई और कुछ देर परिसर में घूमती रही. इसके बाद कार दोबारा उसी तरफ लौटी, फिर से गेट को टक्कर मारी और तेजी से बाहर निकलकर फरार हो गई. पूरे घटनाक्रम के दौरान तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Vidhaan sabha

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में हुई इस चूक से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. कार कैसे अंदर पहुंची, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है. विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है

About The Author

More News

अपनों ने मारने की कोशिश की, पर हौसले ने जिताया सोना; पढ़िए उस चैंपियन की कहानी जिसने हार नहीं मानी

Top News

अपनों ने मारने की कोशिश की, पर हौसले ने जिताया सोना; पढ़िए उस चैंपियन की कहानी जिसने हार नहीं मानी

कहा जाता है कि असली उड़ान पंखों से नहीं, बल्कि हौसलों से होती है। यही हौसले पायल नाग ने दिखाई...
राष्ट्रीय  
अपनों ने मारने की कोशिश की, पर हौसले ने जिताया सोना; पढ़िए उस चैंपियन की कहानी जिसने हार नहीं मानी

वैश्विक अस्थिरता के बीच हमें चुनी हुई सरकार को समझने का समय आ गया है

(उत्कर्ष पटेल) वैश्विक युद्धों के अस्थिर समीकरणों और उस अस्थिरता के कारण व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव दुनिया के हर...
ओपिनियन 
वैश्विक अस्थिरता के बीच हमें चुनी हुई सरकार को समझने का समय आ गया है

महाकाल स्टैंडर्ड टाइम क्या है? क्यों बदलना चाहते है शिक्षा मंत्री

भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक स्टेटमेंट चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने ग्लोबल टाइम स्टैंडर्ड...
राष्ट्रीय  
महाकाल स्टैंडर्ड टाइम क्या है? क्यों बदलना चाहते है शिक्षा मंत्री

ईरान युद्ध के 38वें दिन क्या है स्थिति, कौन है किस पे भारी

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों के 38वें दिन तनाव चरम पर पहुंच गए है। अमेरिकी...
विश्व 
ईरान युद्ध के 38वें दिन क्या है स्थिति, कौन है किस पे भारी

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.