₹7999 में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला नया फोन पेश; 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स से है भरपूर

Hindi Khabarchhe Picture
On

क्या आप भी बजट सेगमेंट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो Itel ने आपके लिए एक नया स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम है ‘Itel A100C New’। कंपनी का दावा है कि यह फोन भारत में उपलब्ध सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स में से एक है। इस फोन में आकर्षक डिजाइन, शानदार बिल्ड क्वालिटी और बड़ी डिस्प्ले के साथ कई खास फीचर्स मिलते हैं।

यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो कम कीमत में भरोसेमंद स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 7,999 रुपये रखी है।

itel1
itel-india.com

Itel A100C New के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही यह फोन 90Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में स्क्रोलिंग और वीडियो देखने का बेहद स्मूद अनुभव मिलेगा। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए फोन में DTS-पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

इसके साथ ही, फोन में डायनेमिक बार फीचर भी देखने को मिलता है, जो बैटरी स्टेटस, कॉल्स और नोटिफिकेशन जैसी जरूरी जानकारियां आसानी से देखने में मदद करता है। इसके अलावा, फोन में मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है, जो इसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है। फोन में 2GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट और 64GB स्टोरेज भी मिलता है।

itel3
itel-india.com

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए नए Itel A100C New में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह कैमरा एडवांस इमेज प्रोसेसिंग के जरिए अच्छे और रंगीन फोटोग्राफ्स कैप्चर करने में मदद करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अच्छा फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7100 प्रोसेसर है और इसमें एंड्रॉयड 15 गो एडिशन देखने को मिलता है। डिवाइस में मल्टीटास्किंग, वीडियो कॉलिंग और सामान्य गेमिंग की जा सकती है। फेस लॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।

About The Author

More News

गाजियाबाद: 70 वर्षीय एसपी नेता ने 20 साल की युवती से की चौथी शादी; हुआ विवाद, दूसरी पत्नी पहुंची पुलिस स्टेशन

Top News

गाजियाबाद: 70 वर्षीय एसपी नेता ने 20 साल की युवती से की चौथी शादी; हुआ विवाद, दूसरी पत्नी पहुंची पुलिस स्टेशन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पूर्व पार्षद हाजी खलील की चौथी शादी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।...
राष्ट्रीय  
गाजियाबाद: 70 वर्षीय एसपी नेता ने 20 साल की युवती से की चौथी शादी; हुआ विवाद, दूसरी पत्नी पहुंची पुलिस स्टेशन

₹7999 में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला नया फोन पेश; 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स से है भरपूर

क्या आप भी बजट सेगमेंट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो Itel ने आपके लिए...
टेक और ऑटाे 
₹7999 में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला नया फोन पेश; 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स से है भरपूर

आखिर क्यों बार-बार भिड़ते हैं कोहली और गंभीर? पूर्व क्रिकेटर का खुलासा; बोले- गंभीर बेहद अभिमानी हैं

पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के बारे में चौंकाने वाला दावा किया है।...
खेल 
आखिर क्यों बार-बार भिड़ते हैं कोहली और गंभीर? पूर्व क्रिकेटर का खुलासा; बोले- गंभीर बेहद अभिमानी हैं

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर लटकी तलवार! ये हैं वो 5 बड़े कारण जिनकी वजह से उनसे छिन सकती है टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट टीम के 'मिस्टर 360' सूर्यकुमार यादव के लिए समय का पहिया बहुत तेजी से घूम रहा है। एक...
खेल 
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर लटकी तलवार! ये हैं वो 5 बड़े कारण जिनकी वजह से उनसे छिन सकती है टीम की कमान

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.