हॉर्न मारने पर नहीं हटी भैंस, तो लोको पायलट ने कुछ ऐसा तरीका निकाला

Hindi Khabarchhe Picture
On

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते है, जो इंसानियत का प्रमाण देते है l इन दिनों इंटरनेट पर कुछ इसी प्रकार का वीडियो वायरल हो रहा है l जिसमें एक लोको पायलट की समझदारी और दयालुता ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है l इस वायरल वीडियो में पटरी पर खड़ी एक भैंस की जान  बचाने के लिए ड्राइवर ने ट्रेन को रोका और खुद नीचे उतरकर उसे सुरक्षित हटाते हुए दिखे l 

हॉर्न बजाने के बावजूद नहीं हटी भैंस 

क्लिप में साफ़ दिखाई देता है की रेलवे ट्रैक के पास भैंसो का एक झुंड बिंदास होकर चार रहा है, जिन्हें खतरे का ज़रा भी एहसास नहीं है l जैसे ही ट्रेन उनके निकट पहुँचती है, लोको पायलट जानवरों लोको पायलट जानवरों को खबर करने के लिए लगातार हॉर्न का उपयोग करता है l लेकिन एक भैंस अभी भी पटरी से उतरने का नाम नहीं ले रही थी वो अब भी वही खड़ी थी l 

2 image
timesnowhindi.com

ट्रेन रोका फिर निचे उतरा ड्राइवर

भैंस को संकट में देख लोको पायलट ने तुरंत एक कमाल का फैसला लिया l उसने ट्रेन को आगे बढ़ाने के बजाय उसकी स्पीड कम की और अंआखिर में उसे पूरी तरह रोक दिया गया, ताकि कोई हादसा न हो l इसके बाद जो हुआ, उसकी इंटरनेट पर काफी प्रशंसा हुई 

वीडियो में साफ नजर आता है कि लोको पायलट अपनी केबिन से बाहर निकलकर सीधे भैंस की ओर बढ़ता है। बिल्कुल एक किसान की तरह, वह बड़े शांत अंदाज़ में जानवर को हांकते हुए ट्रैक से हटाकर सुरक्षित जगह तक पहुंचाता है। जब उसे पूरा यकीन हो जाता है कि ट्रैक बिल्कुल साफ है, तभी वह वापस अपनी ट्रेन में लौटता है।

यूजर्स कर रहे हैं जमकर सराहना
लोको पायलट के इस छोटे लेकिन नेक काम ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं कि उसने समय से ज्यादा एक बेजुबान की जान को प्राथमिकता दी। यूजर्स का मानना है कि ऐसे फैसले लेने के लिए तेज़ समझ के साथ-साथ संवेदनशीलता भी जरूरी होती है। कई लोग इसे रोजमर्रा की ड्यूटी के बीच इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।

क्यों खास है ये मामला?
ग्रामीण इलाकों में रेलवे ट्रैक पर जानवरों का आ जाना आम बात है, लेकिन यह घटना इसलिए अलग है क्योंकि ड्राइवर ने सिर्फ हॉर्न या चेतावनी पर भरोसा नहीं किया। उसने खुद नीचे उतरकर जानवर को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया और उसकी जान बचाई।

 
 


 

About The Author

More News

IPL का फाइनल बैंगलोर की जगह अहमदाबाद में क्यों ?

Top News

IPL का फाइनल बैंगलोर की जगह अहमदाबाद में क्यों ?

IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अब अहमदाबाद में खेला जाएगा l इससे पहले BCCI ने फाइनल मुकाबला करवाने का निर्णय...
खेल 
IPL का फाइनल बैंगलोर की जगह अहमदाबाद में क्यों ?

हॉर्न मारने पर नहीं हटी भैंस, तो लोको पायलट ने कुछ ऐसा तरीका निकाला

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते है, जो इंसानियत का प्रमाण देते है l इन दिनों...
राष्ट्रीय  
हॉर्न मारने पर नहीं हटी भैंस, तो लोको पायलट ने कुछ ऐसा तरीका निकाला

एक्सिस माय इंडिया द्वारा की गई भविष्यवाणी थलापति विजय की जीत के साथ कैसे बिल्कुल सटीक साबित हुई!

थलापति विजय ने तमिलनाडु में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बिल्कुल नई बनी यह राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के...
राजनीति 
एक्सिस माय इंडिया द्वारा की गई भविष्यवाणी थलापति विजय की जीत के साथ कैसे बिल्कुल सटीक साबित हुई!

महाराजगंज: शादी के नाम पर ठगी करने वाली 4 'लुटेरी दुल्हनें' गिरफ्तार; गूंगी-बहरी होने का नाटक कर लूटती थीं गहने और नकदी

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पुलिस ने शादी के बहाने ठगी और लूट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश...
राष्ट्रीय  
 महाराजगंज: शादी के नाम पर ठगी करने वाली 4 'लुटेरी दुल्हनें' गिरफ्तार; गूंगी-बहरी होने का नाटक कर लूटती थीं गहने और नकदी

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.