वडोदरा का हाईटेक सरदारधाम तैयार… यहां सिर्फ पढ़ाई नहीं बच्चों का भविष्य संवारा जाएगा, जरूरतमंद बेटियों के लिए फीस केवल 1 रुपया

सुरक्षा व्यवस्था ऐसी कि बेटियों के परिसर से बाहर निकलते ही माता-पिता को मिल जाएगा मैसेज, 11 मई को मोदी करेंगे उद्घाटन

Hindi Khabarchhe Picture
On

वडोदारा। वडोदरा में पाटीदार समाज द्वारा 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भव्य सरदारधाम अब लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार है। 11 मई को इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि इस विशाल परिसर को केवल एक छात्रावास नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यह लगभग 4.75 लाख स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। इस आधुनिक संकुल में 2000 विद्यार्थियों के रहने के साथ-साथ पढ़ने की अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। इस परियोजना की खास बात यह है कि जरूरतमंद बेटियों के लिए मात्र 1 रुपए फीस और उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रणाली इसे विशेष बनाती है। 

गुजरात में यह तीसरा सरदारधाम, 5 साल में हुआ निर्माण पूरा

पाटीदार समाज द्वारा गुजरात में पहले से दो सरदारधाम संचालित हैं, जबकि वडोदरा में यह तीसरा और सबसे आधुनिक भवन तैयार किया गया है। नेशनल हाईवे के पास स्थित इस प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2021 में शुरू हुआ था और लगभग पांच वर्षों में यह भव्य संरचना तैयार हुई है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को सक्षम बनाकर उनके माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। 

छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

सरदारधाम में छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और सुविधाजनक व्यवस्था की गई है। एक कमरे में 6 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था है, जिसमें 2 अटैच टॉयलेट और बाथरूम दिए गए हैं। प्रत्येक छात्र के लिए अलग फैन, लाइट, कंप्यूटर प्वाइंट और चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। खानपान के लिए लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग डाइनिंग हॉल और कैफेटेरिया बनाए गए हैं। 

2
x.com

400 छात्रों की क्षमता वाली ई-लाइब्रेरी

शिक्षा और करियर पर विशेष ध्यान देते हुए यहां 400 छात्रों की क्षमता वाली ई-लाइब्रेरी, 1000 लोगों के लिए इवेंट हॉल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग और स्टूडेंट काउंसलिंग सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा योग, मेडिटेशन सेंटर और जिम जैसी सुविधाएं भी छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए रखी गई हैं।

बेटियों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था

सरदारधाम में पूरे परिसर में एंट्री और एग्जिट के साथ-साथ अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष हाईटेक सिस्टम विकसित किया गया है। छात्रावास से बाहर निकलने के लिए थंब इम्प्रेशन आधारित एंट्री सिस्टम होगा। जैसे ही कोई छात्रा बाहर जाएगी, उसके माता-पिता को तुरंत मैसेज प्राप्त होगा। साथ ही छात्रा ने जितने समय के लिए बाहर जाने की अनुमति ली होगी, उसकी जानकारी भी माता-पिता को मिलेगी और वापस आने पर भी सूचना भेजी जाएगी। इससे माता-पिता घर बैठे अपनी बेटियों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

मेरिट के आधार पर ही मिलेगा प्रवेश

संस्था ने स्पष्ट किया है कि इस छात्रावास में प्रवेश केवल मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। किसी भी ट्रस्टी या समाज के पदाधिकारी की सिफारिश मान्य नहीं होगी। इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से पूरी प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित होगी। यहां केवल कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

3
x.com

आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के लिए विशेष योजना

छात्रावास में सामान्य छात्रों के लिए 60,000 रुपए और छात्राओं के लिए 45,000 रुपए वार्षिक फीस निर्धारित की गई है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के लिए मात्र 1 रुपए फीस रखी गई है। जिन छात्राओं के माता-पिता नहीं हैं, या जिनकी माता विधवा हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें ट्रस्ट की सिफारिश के आधार पर इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए कुल सीटों में से 10 से 15 प्रतिशत आरक्षित रखी गई हैं।

यहां 1000 लड़के और 1000 लड़कियों के रहने की व्यवस्था

सरदारधाम के अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत पटेल के अनुसार, इस परिसर में कुल 278 कमरे बनाए गए हैं। इसमें दो अलग-अलग इमारतें बनाई गई हैं, जिनमें एक में 1000 लड़कों और दूसरी में 1000 लड़कियों के रहने की व्यवस्था है। इस प्रकार कुल 2000 विद्यार्थी यहां रह सकेंगे।

4
x.com

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर जोर

छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यहां यूपीएससी, जीपीएससी और डिफेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग दी जाएगी। साथ ही स्किल डेवलपमेंट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

पहली बार लोकार्पण में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

पाटीदार समाज द्वारा बनाए इस सरदारधाम का उद्घाटन इस बार स्वयं पीएम मोदी करेंगे। 11 मई को होने वाले कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

About The Author

More News

आखिर वैश्विक ईंधन संकट की मार से कैसे बचा हुआ है भारत? चीन-पाक और बांग्लादेश जैसे देशों में 50 प्रतिशत की कीमतों में बढ़ोतरी 

Top News

आखिर वैश्विक ईंधन संकट की मार से कैसे बचा हुआ है भारत? चीन-पाक और बांग्लादेश जैसे देशों में 50 प्रतिशत की कीमतों में बढ़ोतरी 

अमेरिका-ईरान युद्ध न तो समाप्त हो रहा है, और न ही होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुल रहा है। वैश्विक तेल आयात का...
बिजनेस 
आखिर वैश्विक ईंधन संकट की मार से कैसे बचा हुआ है भारत? चीन-पाक और बांग्लादेश जैसे देशों में 50 प्रतिशत की कीमतों में बढ़ोतरी 

दिल्ली में काल बना AC! एक धमाके ने ली 9 जिंदगियां; कोई बिस्तर पर ही जल गया तो कोई सीढ़ियों पर झुलस गया

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना में अब तक 9...
राष्ट्रीय  
दिल्ली में काल बना AC! एक धमाके ने ली 9 जिंदगियां; कोई बिस्तर पर ही जल गया तो कोई सीढ़ियों पर झुलस गया

बांदा: हाथों में मेहंदी सजाए इंतजार करती रही दुल्हन, नकद के लालच में नहीं आई बारात; दहेज लोभियों ने शादी से किया इनकार 

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक शादी होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में कुछ ऐसा हुआ कि बारात ही...
राष्ट्रीय  
बांदा: हाथों में मेहंदी सजाए इंतजार करती रही दुल्हन, नकद के लालच में नहीं आई बारात; दहेज लोभियों ने शादी से किया इनकार 

वडोदरा का हाईटेक सरदारधाम तैयार… यहां सिर्फ पढ़ाई नहीं बच्चों का भविष्य संवारा जाएगा, जरूरतमंद बेटियों के लिए फीस केवल 1 रुपया

वडोदारा। वडोदरा में पाटीदार समाज द्वारा 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भव्य सरदारधाम अब लोकार्पण के लिए पूरी...
राष्ट्रीय  
वडोदरा का हाईटेक सरदारधाम तैयार… यहां सिर्फ पढ़ाई नहीं बच्चों का भविष्य संवारा जाएगा, जरूरतमंद बेटियों के लिए फीस केवल 1 रुपया

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.