- Hindi News
- राजनीति
- LIVE: 5 राज्यों में मतगणना शुरू, बंगाल में कांटे की टक्कर और असम में भाजपा, तमिलनाडु सत्ता परिवर्तन
LIVE: 5 राज्यों में मतगणना शुरू, बंगाल में कांटे की टक्कर और असम में भाजपा, तमिलनाडु सत्ता परिवर्तन की ओर
देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में आयोजित विधानसभा चुनावों के परिणामों का आज निर्णायक दिन है। मतों की गिनती शुरू होते ही शुरुआती रुझान आने लगे हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि अन्य राज्यों में भी स्थिति स्पष्ट हो रही है।
पश्चिम बंगाल: ममता का 'चौगुना' या भाजपा का 'कमल'?
पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से आज 293 सीटों पर परिणाम घोषित हो रहे हैं (एक सीट पर पुनर्मतदान बाकी है)। पहले चरण में 152 सीटों (23 अप्रैल) और दूसरे चरण में 142 सीटों (29 अप्रैल) पर मतदान हुआ था। आजादी के बाद राज्य में सबसे अधिक 92% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। शुरुआती रुझानों में दोनों दल 100 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। कभी भाजपा तो कभी TMC आगे निकल रही है।
असम: भाजपा हैट्रिक की उम्मीद में
असम की सभी 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने को लेकर आशावादी है। पिछले 10 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार वापसी की कोशिश में है। राज्य में रिकॉर्ड 85% से अधिक मतदान हुआ है।
तमिलनाडु: क्या स्टालिन सत्ता बनाए रखेंगे?
राज्य की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (DMK) और विपक्षी गठबंधन (AIADMK) के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि, थलापति विजय की नई पार्टी TVK ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। शुरुआती नतीजे तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। फिलहाल सत्तारूढ़ DMK अपनी बढ़त बनाए रखती दिख रही है। यहां भी रिकॉर्ड 85.14% मतदान दर्ज किया गया है।
केरल और पुडुचेरी: लेफ्ट और NDA के बीच मुकाबला
केरल में 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को 78.27% मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री पी. विजयन के नेतृत्व वाली LDF सरकार को UDF कड़ी चुनौती दे रही है।
केंद्रशासित प्रदेश की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को 89.97% मतदान हुआ था। यहां रंगास्वामी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन सत्ता बनाए रखेगा या बदलाव होगा, इस पर सबकी नजर है।
इलेक्शन अपडेट...
- 9:38:50 AM बंगाल में भाजपा 135 और TMC 107 सीटों पर आगे
- 9:39:35 AM असम में भाजपा 69 सीट और कांग्रेस 19 सीट पर आगे
- 9:39:35 AM तमिलनाडु में विजय की पार्टी 82 और DMK 55 सीट पर आगे
- 9:39:35 AM केरल में कांग्रेस 79 और LDF 30 सीट पर आगे
- 9:39:35 AM पुडुचेरी में भाजपा 7 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे
- 10:05:00 AM बंगाल में भाजपा बहुमत पार, 150 सीटों पर आगे, TMC 102 सीटों पर आगे
- 10:05:13 AM भवानीपुर सीट पर फिर ममता बनर्जी आगे
- 10:22:13 AM चुनाव आयोग के 10:15 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 52 और TMC 28 सीटों पर आगे
- 10:27:26 AM तमिलनाडु में विजय की बढ़त, 103 सीटों पर आगे, DMK केवल 50 सीटों पर आगे
- 10:39:17 AM चुनाव आयोग के 10:30 तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 68 पर भाजपा, 39 पर TMC आगे
- 10:39:17 AM चुनाव आयोग के 10:30 तक के आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में 94 पर विजय, 61 पर AIADMK और 37 पर DMK आगे
- 10:39:17 AM चुनाव आयोग के 10:30 तक के आंकड़ों के अनुसार असम में 74 पर भाजपा और 24 पर कांग्रेस आगे
- 10:39:17 AM चुनाव आयोग के 10:30 तक के आंकड़ों के अनुसार केरल में 58 पर कांग्रेस और 30 पर CPI(M) आगे
- 10:39:17 AM चुनाव आयोग के 10:30 तक के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में 7 पर AINRC, 3 पर कांग्रेस और 2 पर BJP आगे
- 10:59:38 AM बंगाल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

