- Hindi News
- खेल
- IPL का फाइनल बैंगलोर की जगह अहमदाबाद में क्यों ?
IPL का फाइनल बैंगलोर की जगह अहमदाबाद में क्यों ?
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अब अहमदाबाद में खेला जाएगा l इससे पहले BCCI ने फाइनल मुकाबला करवाने का निर्णय बेंगलुरु में लिया था और प्लेऑफ के तीन मैच दो अलग-अलग शहरों, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में करवाए जाएंगे l धर्मशाल में होगा क्वालिफायर-1 l न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-2 और एलिमिनेटर मैच होंगे l
बुधवार को BCCI ने जारी किया प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल l पहले केवल 70 लीग मैचों का शेड्यूल आया था
वो तीन कारण जिससे वेन्यू बदला गया
BCCI का कहना है, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने कुछ ऐसी मांगे रखी जो बोर्ड के प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस के दायरे में नहीं आ रही थी l
कर्नाटक के कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर का सुझाव था कि हर विधायक-सांसद को 5-5 IPL टिकट मिलनी चाहिए, क्योंकि जन प्रतिनिधि 'VIP' है, उनको टिकट के लिए लाइन में न लगना पड़े l
वही कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एलान किया कि विधायकों और सांसदों को RCB के मैचों के लिए 3-3 टिकट दी जाएगी l BCCI और फ्रेंचाइजी इस फैसले से सहमत नहीं थे, और ये वजह बानी फाइनल को बेंगलुरु से हटाकर अहमदाबाद में रखने की
प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

अहमदाबाद में लगातार दूसरे साल फाइनल
सीजन का बड़ा मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह लगातार दूसरा साल है जब यह स्टेडियम फाइनल की मेजबानी करेगा। पिछले सीजन IPL 2025 Final भी यहीं हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
पिछले 5 साल में चौथी बार अहमदाबाद में फाइनल
2022 के बाद से अब तक के पांच सीजन में यह चौथा मौका होगा जब फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस दौरान सिर्फ 2024 का फाइनल ही यहां नहीं हुआ था, तब खिताबी मुकाबला चेन्नई में आयोजित किया गया था।

पंजाब किंग्स टॉप पर कायम
IPL 2026 में कुल 74 मुकाबले खेले जाने हैं, जिनमें 70 लीग मैच शामिल हैं। 28 मार्च 2026 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक 48 मैच पूरे हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो गई है। फिलहाल पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है।
लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम
चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की यह इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है, जिससे उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं।
वहीं, दिल्ली के पास भी अभी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है, लेकिन इसके लिए उसे अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे

