- Hindi News
- खेल
- हार्दिक पंड्या का पंजाब किंग्स में जाना तय! मुंबई इंडियंस से इस खिलाड़ी के बदले हो सकती है डील
हार्दिक पंड्या का पंजाब किंग्स में जाना तय! मुंबई इंडियंस से इस खिलाड़ी के बदले हो सकती है डील
हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में जा सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। पंजाब फ्रेंचाइजी अचानक हार्दिक की ट्रेड डील में शामिल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक ट्रेड डील फाइनल होने के बेहद करीब है। इसके बदले अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं।
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या के बदले अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद की ट्रेड डील पर पंजाब और मुंबई के मैनेजमेंट के बीच सहमति बन गई है। माना जा रहा है कि अब IPL अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार है और इसी हफ्ते इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ट्रेड का प्रस्ताव मुंबई इंडियंस की ओर से आया था। इसमें हार्दिक पंड्या के बदले एक तेज गेंदबाज को ट्रेड करने की बात कही गई थी। जब पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने का विकल्प आया, तो उनके बदले अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद को मुंबई इंडियंस में भेजने पर चर्चा शुरू हुई।
मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड करने के लिए तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के संपर्क में थी। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसके साथ बातचीत अगले स्तर तक पहुंची थी। इस दौरान हार्दिक के बदले एक से ज्यादा खिलाड़ियों की ट्रेड डील पर विचार किया गया था।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/2117493132468126199
अगर अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स छोड़कर जाते हैं, तो रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जगह खाली हो जाएगी। ऐसे में PBKS और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एक और ट्रेड डील होने की संभावना है। इसमें मोहसिन खान और मार्कस स्टोइनिस की अदला-बदली हो सकती है। माना जा रहा है कि अगर हार्दिक पंड्या पंजाब से जुड़ते हैं, तो मार्कस स्टोइनिस की भूमिका का प्रभाव कम हो सकता है।
हार्दिक पंड्या की बात करें तो IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं, अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स से 18 करोड़ रुपये मिले थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर ये दोनों खिलाड़ी नई टीमों में शामिल होते हैं, तो उन्हें कितनी रकम मिलती है।

