'किंग' कोहली का अध्यात्म प्रेम: आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का

Hindi Khabarchhe Picture
On

आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद जहां टीम और फैंस जश्न में डूबे नजर आए, वहीं विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा वृंदावन यात्रा पर निकल पड़े। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के कुछ ही समय बाद विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विरा और अनुष्का बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आया।

virat1
amarujala.com

विराट और अनुष्का का प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरा श्रद्धाभाव किसी से छिपा नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में विराट और अनुष्का कई बार वृंदावन गए है और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिए हैं। दोनों अक्सर अपने जीवन में आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच के महत्व पर बात करते रहे हैं।क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली की सफलता और निजी जीवन में उनकी संतुलित सोच के पीछे आध्यात्मिकता को भी एक बड़ा कारण माना जाता है। यही वजह है कि किसी बड़ी उपलब्धि के बाद वह अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर पहुंचकर आभार व्यक्त करते हैं।

आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा भी जश्न में पूरी तरह शामिल नजर आईं। फाइनल मुकाबले के दौरान वह स्टेडियम में टीम का उत्साह बढ़ाती दिखाई दी थीं। जीत के बाद उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वह खिलाड़ियों और फैंस के साथ इस खास पल का आनंद लेती दिखीं।

virat
amarujala.com

बताया जा रहा है कि आईपीएल खिताब जीतने के बाद विराट और अनुष्का ने सबसे पहले आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लेने का फैसला किया। यही वजह है कि ट्रॉफी जीतने के जश्न के बीच दोनों सीधे वृंदावन पहुंच गए। फिलहाल विराट और अनुष्का की यह यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस भी दोनों की सादगी और आध्यात्मिक जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

About The Author

More News

भारत खरीदेगा 114 राफेल फाइटर जेट, 3.25 लाख करोड़ रुपये का रक्षा सौदा; सरकार ने जारी किया ‘लेटर ऑफ रिक्वेस्ट’

Top News

भारत खरीदेगा 114 राफेल फाइटर जेट, 3.25 लाख करोड़ रुपये का रक्षा सौदा; सरकार ने जारी किया ‘लेटर ऑफ रिक्वेस्ट’

भारत ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने के लिए लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये के मेगा रक्षा सौदे...
राष्ट्रीय  
भारत खरीदेगा 114 राफेल फाइटर जेट, 3.25 लाख करोड़ रुपये का रक्षा सौदा; सरकार ने जारी किया ‘लेटर ऑफ रिक्वेस्ट’

आगरा : होटल में प्रेमिका संग था पति, अचानक पहुंची पत्नी और फिर मच गया बवाल

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति, पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच का एक हाई-वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बन...
राष्ट्रीय  
आगरा : होटल में प्रेमिका संग था पति, अचानक पहुंची पत्नी और फिर मच गया बवाल

टिम डेविड पर प्रतिबंध; BCCI ने आधी कमाई काट ली, IPL चैंपियन बनने के एक दिन बाद ही दिया झटका, जानिए क्या है पूरा मामला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...
खेल 
टिम डेविड पर प्रतिबंध; BCCI ने आधी कमाई काट ली, IPL चैंपियन बनने के एक दिन बाद ही दिया झटका, जानिए क्या है पूरा मामला

पहलगाम हमला: आतंकियों के चीनी मोबाइल ने खोले कई राज, बायसरन घाटी की लोकेशन और स्क्रीनशॉट से पाकिस्तान फिर बेनकाब

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके पीछे मौजूद...
राष्ट्रीय  
पहलगाम हमला: आतंकियों के चीनी मोबाइल ने खोले कई राज, बायसरन घाटी की लोकेशन और स्क्रीनशॉट से पाकिस्तान फिर बेनकाब

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.