शुभ खरीदारी के लिए तैयार हो जाइए…दो दिन मिलेगा मौका, 14-15 अक्टूबर को रहेगा पुष्य नक्षत्र

Khabarchhe  Picture
On

सूरत। दीपावली और धनतेरस से पहले खरीदारी का शुभ संयोग बन रहा है। इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। इसे पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। इस बार दीपावाली 20 अक्टूबर को है। 18 को धनतेरस मनाया जाएगा। लेकिन उससे पहले पुष्य नक्षत्र है। इस साल यह दो दिनों का होगा। यह 14 और 15 अक्टूबर को रहेगा। इसे खरीदारी का शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है। 14 अक्टूबर को मंगलवार होने के कारण मंगल पुष्य योग बना है और बुधवार को बुध पुष्य योग बना है। बता दें कि 14 अक्टूबर यानी मंगलवार सुबह 11:54 बजे से पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। ये नक्षत्र 15 अक्टूबर यानी बुधवार दोपहर 12:00 बजे खत्म होगा। ये नक्षत्र धन, समृद्धि और सफलता दिलाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में किए गए कार्य और खरीदारी लंबे समय तक स्थायी लाभ देती हैं। इस योग में निवेश करना, नए काम की शुरुआत करना, घर-वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है।

मंगलवार को पुष्य नक्षत्र पर इस तरह करें पूजा

मंगलवार को करीब पौने बारह बजे के बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। वैसे तो इस दिन हनुमान जी पूजा की जाती है। लेकिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण इनकी विशेष पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। राम नाम का जप करें। अगर पर्याप्त समय हो तो सुंदरकांड का पाठ भी किया जा सकता है। मंगलवार को मंगल ग्रह की पूजा करनी चाहिए। मंगल की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है, इसलिए शिवलिंग पर लाल गुलाल, लाल फूल और लाल मसूर की दाल चढ़ानी चाहिए। धूप-दीप जलाकर आरती करें और मंत्रों का जाप करें।

बुधवार को पुष्य नक्षत्र में ऐसे करें पूजा

पुष्य नक्षत्र बुधवार को दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसलिए इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा करें। गणेश जी को दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाएं। भगवान गणेश के मंत्र श्री गणेशाय नम: मंत्र का जप करें। इस दिन बुध ग्रह के लिए हरे मूंग का दान करें।

पुष्य नक्षत्र पर क्या खरीदें और क्या कर सकते हैं

पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, भूमि, भवन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और नए बही-खाते खरीद सकते हैं। नया व्यापार और नौकरी शुरू कर सकते हैं। दान-पुण्य के काम करने चाहिए। वहीं, इस दिन भगवान विष्ण, माता लक्ष्मी, भगवान शिव और गणेश की पूजा करनी चाहिए।

About The Author

Khabarchhe  Picture

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.

More News

सावधान! 10 में से 4 कंपनियां निकाल रही हैं नकली नौकरियां, क्या होता है ‘घोस्ट हायरिंग’

Top News

सावधान! 10 में से 4 कंपनियां निकाल रही हैं नकली नौकरियां, क्या होता है ‘घोस्ट हायरिंग’

आजकल, कई नौकरी खोजने वाले एक अजीब चक्रव्यूह में फँस गए हैं। वे लगातार अच्छी नौकरियों के लिए आवेदन करते...
राष्ट्रीय  
सावधान! 10 में से 4 कंपनियां निकाल रही हैं नकली नौकरियां, क्या होता है ‘घोस्ट हायरिंग’

क्या शमी क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी में हैं? बयान से फैंस में हलचल

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने फॉर्म और फिटनेस को लेकर चिंता जताते हुए मोहम्मद शमी को काफी समय से टीम से...
खेल 
क्या शमी क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी में हैं? बयान से फैंस में हलचल

सूरत के लिए बड़ा फैसला: 30 जून तक नया पीएनजी कनेक्शन लो और 500 रुपये की छूट पाओ, केवल 7 दिन में मिलेगा कनेक्शन

सूरत। ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। भारत भी...
राष्ट्रीय  
सूरत के लिए बड़ा फैसला: 30 जून तक नया पीएनजी कनेक्शन लो और 500 रुपये की छूट पाओ, केवल 7 दिन में मिलेगा कनेक्शन

'नमस्ते... आपकी प्रोफाइल को 20 लोगों ने लाइक किया है, वे बात करना चाहते हैं!' आप मत फंसिए

पुलिस ने फतेहपुर शहर के राधानगर इलाके में लगभग डेढ़ साल से यूनिक रिश्ता.कॉम के जरिए लोगों के साथ साइबर...
राष्ट्रीय  
'नमस्ते... आपकी प्रोफाइल को 20 लोगों ने लाइक किया है, वे बात करना चाहते हैं!' आप मत फंसिए

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.